फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   husband refused to move to Mumbai then hanged

पति ने मुंबई ले जाने से मना किया तो फांसी लगाकर दी जान 

Fri, 01 Mar 2019 11:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
husband refused to move to Mumbai then hanged
फांसी लगाकर जान दी
 साथ में मुंबई ले जाने से पति ने इनकार कर दिया तो पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।  
विज्ञापन


 हथिगवां थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी अमित पांडेय ने तीन वर्ष पूर्व 28  वर्षीय बेटी साक्षी की शादी जेठवारा थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर छत्रधारी गांव निवासी शिवशंकर पुत्र सूर्यनारायण तिवारी के साथ की थी। अमित पांडेय मुंबई में रहता है। वह बीच में घर आया था। तीन फरवरी को मुंबई जा रहा था।
विज्ञापन


साक्षी पति के साथ मुंबई जाने की जिंद पर अड़ गई। अमित ने ले जाने से इनकार कर दिया। इससे साक्षी काफी नाराज चल रही थी। गुरुवार शाम  उसने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका साक्षी के भाई जितिन और अमन, मां शशि पांडेय ने ससुरालीजनों पर मारने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed