फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband died in road accident, wife also stopped breathing in grief

Pratapgarh : सड़क हादसे में पति की मौत, गम में पत्नी की भी थम गईं सांसें

Mon, 17 Oct 2022 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 01:11 AM IST
सार

गौरा पूरे बदल गांव निवासी सोनूलाल सोनी ने घर में ही कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी थी। जिसे पत्नी नीतू संभालती थी। वह गांव-गांव घूमकर सराफ का कारोबार करता था। दोनों का दांपत्य जीवन सुखमय बीत रहा था।

विज्ञापन
Husband died in road accident, wife also stopped breathing in grief
हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल गांव निवासी सोनूलाल सोनी (36) की शनिवार भोर में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर मीरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पति के मौत की खबर मिलने के बाद गम में पत्नी नीतू सोनी (34) की भी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन



गौरा पूरे बदल गांव निवासी सोनूलाल सोनी ने घर में ही कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी थी। जिसे पत्नी नीतू संभालती थी। वह गांव-गांव घूमकर सराफ का कारोबार करता था। दोनों का दांपत्य जीवन सुखमय बीत रहा था। पड़ोसियों के अनुसार शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हुई थी।
विज्ञापन



नाराज होकर सोनूलाल भोर में बाइक लेकर रानीगंज की ओर निकला। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को उसके हादसे में मृत होने की खबर दी। पति के मौत की खबर मिलते ही नीतू की भी गम में सांसें थम गईं। एक घर में दो-दो मौतों की खबर मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। परिवार के अधिकांश लोग भागकर मीरपुर पहुंचे। खबर मिलने पर नीतू के पिता प्रेमशंकर भी प्रयागराज से पहुंचे। परिजनों ने नीतू के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद जब सोनूलाल सोनी का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भाई समझाकर लाया था घर
ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हुई। जिससे नाराज होकर सोनूलाल सोनी गौरा रेलवे स्टेशन पहुंच गया। उसके पीछे-पीछे पत्नी नीतू भी गई, मगर वह घर नहीं लौटा। कुछ देर बाद भाई स्टेशन पहुंचा और रेलवे लाइन पर बैठे सोनू लाल सोनी को समझा बुझाकर घर लाया। इसके बाद भोर में वह फिर घर से बाईक लेकर निकल गया था। चर्चा है कि नीतू भी पति को वहां से घर तक पहुंचाने में मदद मांगने के लिए थाने गई थी। पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। 


पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी, आंखों से बहे आंसू
गौरा पूरे बदल निवासी सोनूलाल सोनी व उसकी पत्नी नीतू की रविवार की शाम एक साथ अर्थी उठी तो हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। मृतक की बेटी जान्ह्वी, मुस्कान व बेटे कृष्णा अर्थी पकड़कर रोने लगे। मां-बाप का सिर से साया छिनने के बाद अनाथ हुए बच्चों को रोता देख हर किसी आंखों से आंसू बहने लगा। दोनों के शवों को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed