फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   huge lines in shiwalas

शिवालयों, घरों में गूंजे हर-हर, बम-बम के जयकारे 

Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
huge lines in shiwalas
महाशिवरात्रि - फोटो : प्रतापगढ़
 भगवान शिव के विशेष पूजन के महापर्व महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने को पौराणिक शिवालयों मेें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर, बम-बम के जयकारे व ओम नम: शिवाय के महामंत्र के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर दूध, भांग, धतूरा, मदार अर्पित कर भगवान शिव से मन्नतें मांगीं। सुबह से लेकर देरशाम तक जलाभिषेक को भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम में पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। वैदिक मंत्रों के बीच बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन हुआ। घंट-घड़ियाल व शंखनाद के बीच आरती और हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। आरती के बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भक्तों की अपार भीड़ थी। युवाओं व वृद्धों के बीच बच्चे भी भक्ति भावना से लबरेज दिखे। सुबह 10 बजे के बाद भक्तों की भीड़ और बढ़ गई। मंदिर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग व जाम से निजात के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके वाहनों की लंबी कतार के चलते रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, भाजपा के कौशंाबी जिला प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसी तरह बाबा भयहरणनाथ धाम में भी महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की भीड़ रही। इसी तरह शहर के बेल्हादेवी धाम, अष्टभुजा नगर, स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर व करनपुर स्थित सर्वेश्वरमहादेव धाम में दर्शन पूजन को लेकर शहरियों की भीड़ रही। 

बालुकेश्वरनाथ धाम में बही आस्था की बयार 
अजगरा। महाशिवरात्रि के महापर्व पर देवघाट स्थित बालुकेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर भक्तों का रेला लगा रहा। इसी तरह मानधाता के खुशहालेश्वरनाथ धाम में भी जलाभिषेक कर भक्तों पूजन-अर्चन किया। पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। 

जगह-जगह जाप, रुद्राभिषेक 
महाशिवरात्रि पर पौराणिक शिवालयों एवं शहर से लेकर गांव स्थित शिव मंदिरों पर जगह-जगह जाप व रुद्राभिषेक हुए। मानधाता के जमुआ गांव स्थित बाबा ब्रह्मचारी धाम पर ओम नम: शिवाय के जाप का आयोजन हुआ। रोहित सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। इसी तरह बेल्हादेवी धाम, बेलखरनाथधाम, भयहरणनाथधाम में भी जाप व रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ।


कमलेश्वरनाथ धाम में गूंजा हर-हर महादेव
बीरापुर। रानीगंज क्षेत्र के कमलेश्वरनाथ धाम, सई नदी राम घाट जामताली व पंडियननाथ महादेव गोई में भोर में ही शिवभक्तों की कतार लग गई। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक देर रात तक चलता रहा। शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया गया। संकीर्तन के साथ शिवभक्तों द्वारा भजन आदि का कार्यक्रम किया गया। कमलेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जहां पर हजारों भक्तों ने देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी आयोजक करमचंद उमरवैश्य ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed