फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hot day in pratapgarh

दहकते सूरज से दहला बेल्हा

Sun, 24 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
hot day in pratapgarh
सुबह होते ही दहकते सूरज की तीखी किरणों के साथ पछुआ हवा की वजह से रविवार को गर्मी शबाब पर थी।
विज्ञापन

शनिवार का अधिकतम तापमान अपनी जगह अटका रहा। जेठ की तपती दोपहरी में यात्रियों का पांव ही नहीं सारा बदन झुलसता रहा। कूलर व पंखे से लू जैसी हवा निकल रही थी।



धूप की वजह से आधा लोग गश खा कर गिर पड़े। रविवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 24.4 तो दोपहर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मौसमविद् सुरेन्द्र प्रजापति की मानें तो एक दो दिन में हवा के रुख में परिवर्तन के आसार हैं। पुरवा हवा चली तो उमस भरी गर्मी बढ़ जाएगी। फतेहपुर के सोहन शर्मा व गीता देवी और इलाहाबाद के सहसाें निवासी प्रदीप प्रजापति, शिशईं के राघवेन्द्र कुमार मिश्र एवं फतेहपुर खागा निवासी मो. कयूम किसी काम से शहर आए थे। बताते हैं कि वह साधन पकड़ने रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जा रहे थे। धूप और गर्मी के कारण रास्ते में गश खा कर गिर पड़े। डॉक्टर एसके पांडेय ने बताया कि उन्हें लू लगने की शिकायत थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed