{"_id":"6314fb6b89a4de54e47ec538","slug":"horticulture-department-will-get-vegetables-cultivated-in-200-hectares-pratapgarh-news-ald3408556165","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराएगा उद्यान विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराएगा उद्यान विभाग
विज्ञापन
जिले में सब्जियों की खेती की तरफ किसानों का रुझान तेजी बढ़ा है। इसे देखते हुए उद्यान विभाग 200 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराएगा। उन्हें विभाग की तरफ से खाद और बीज मुहैया कराया जाएगा।
जिले में करीब 1200 हेक्टेयर में किसान सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उद्यान विभाग किसानों को नकदी खेती के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। इसके तहत इस बार विभाग की तरफ से 200 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराई जाएगी।
पिछले साल के मुकाबले इस बार यह दायरा सौ हेक्टेयर बढ़ा है। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर तहसीलों में 40-40 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती कराई जाएगी। इसमें शिमला मिर्च, बैगन, मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी की खेती होगी। अक्तूबर माह में पौधों की रोपाई होगी।
विज्ञापन
इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि किसानों की रुचि सब्जी की खेती तरफ बढ़ी है। इसके चलते इस बार दायरा बढ़ाया गया है।