{"_id":"581a2b674f1c1bc13243701b","slug":"honesty-of-tempo-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक की ईमानदारी, लौटाए 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक की ईमानदारी, लौटाए 60 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
टेंपो पर पड़ा कोडवड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए टेंपो में छूटे 60 हजार रुपये यात्री को लौटा दिए। दरअसल जल्दबाजी में वह रुपयों से भरा बैग टेंपो में ही छोड़कर चला गया था। घर पहुंचने के बाद चालक ने टेंपो में रुपयों से भरा बैग देखा तो वह लौटकर यात्री के घर पहुंचा और उसके रुपये लौटा दिए। उसने चालक की ईमानदारी से खुश होकर उसे पांच सौ रुपये ईनाम दिए।
रानीगंज निवासी अखिलेश शुक्ला इलाहाबाद में रहते हैं। बुधवार को उसके घर पर रामचरित मानस का पाठ बैठा था। इसमें शामिल होने के लिए वह बस से इलाहाबाद से भुपियामऊ पहुंचे। यहां से रानीगंज जाने के लिए टेंपो में बैठ गए। रानीगंज पहुंचने के बाद वह जल्दबाजी में टेंपो से उतर गए और अपना बैग लेना भूल गए। टेंपो चालक सुनील यादव निवासी विष्णुपुर जब घर पहुंचा तो उसे टेंपो में बैग दिखा। खोलकर देखा तो उसमें 60 हजार रुपये रखे हुए थे। इस पर वह टेंपो लेकर फिर रानीगंज पहुंचा और अखिलेश को ढूंढकर उनका बैग वापस कर दिया। अखिलेश ने देखा उसमें रखे 60 हजार रुपये सुरक्षित थे। आसपास के लोग दिनभर अखिलेश की ईमानदारी की चर्चा करते रहे।