फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   holi news in pratapgarh

होलिका की सुरक्षा के लिए एसपी ने सुनाया फरमान

Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
holi news in pratapgarh
बांकेबिहारी मंदिर में होली
होलिका के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ऐसे स्थलों से होलिका दूर करने का निर्देश दिया है, जहां समस्या पैदा होने की आशंका दिख रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के 11 स्थानों को चिह्नित किया गया है। होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आला अधिकारियों ने खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर रखा है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद कुछ स्थानों पर समय से पहले होलिका में आग लगने की आशंका जताई गई। जिसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। शहर के सिनेमा रोड, सिद्धार्थ होटल के सामने, बलीपुर समेत 11 स्थान ऐसे हैं जहां की होलिका को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


जिस स्थान पर होलिका लगाई जा रही है उसी के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। यदि तेज हवाओं के चलने से बिजली के तार टूटे या चिंगारी निकलती है तो होलिका में आग लग सकती है। जिसे लेकर तनाव के हालात पैदा हो सकते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के ऐसे स्थानों से होलिका को सुरक्षित कराने के लिए मोहल्ले के लोगों से मिलकर प्रयास करने का आदेश दिया है। ताकि किसी भी अप्रिय वारदात से बचा जा सका। जिन स्थानों पर होलिका सड़क पर रखी गई है उससे सड़क बर्बाद होने के साथ ही दुर्घटना के भी आसार बने हुए हैं। अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिसकर्मी ऐसी होलिका को सुरक्षित करने के लिए पसीना बहाते नजर आए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed