फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hit-and-run Bolero collides with a tree, teenager dies

Pratapgarh News: टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो पेड़ से टकराई, किशोरी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hit-and-run Bolero collides with a tree, teenager dies
बृहस्पतिवार की देर शाम बेकाबू बोलेरो किशोर को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। जिससे बोलेरो सवार किशोरी की मौत हो गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच घायलों को सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन

अंतू के कांपा निवासी रुपेश वर्मा बृहस्पतिवार दोपहर सांगीपुर के भैसौना से कुछ लोगों को लेकर सुल्तानपुर जनपद के सोनावां गांव गया था। जहां तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम सभी घर के लिए निकले। धरौली गांव के करीब बेकाबू बोलेरो ने दूध देकर घर लौट रहे स्थानीय निवासी मातादीन के 17 वर्षीय बेटे अमन यादव को टक्कर मार दी। घटना के बाद भागते समय वाहन पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा। करीब पांच सौ मीटर दूर बोलेरो नहर पुलिया के पास आम के पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अमन को परिजन जौनपुर ले गए। बोलेरो में फंसे घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में भैसौना निवासी दशरथ की 12 वर्षीय बेटी रागिनी की मौत हो गई थी। जबकि घायल प्रभावती, चांदनी, जियालाल, अंजू, राजपति, राजकुमारी, राम प्रकाश और चालक रुपेश को पहुंची पुलिस ने सरकारी जीप से उपचार के लिए अमरगढ़ सीएचसी भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed