फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   High-speed bus collision killed the teacher

तेज रफ्तार बस की टक्कर से शिक्षक की मौत

Sun, 31 May 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
High-speed bus collision killed the teacher
बाइक से शहर आते समय तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा गांव निवासी शिव प्रताप सिंह (28) पुत्र जीतेन्द्र बहादुर सिंह खुद का स्कूल चलाते थे। निजी स्कूल में वह स्वयं भी बच्चों को पढ़ाते थे। रविवार की सुबह परिजनों से बगैर बताए शिव प्रताप बाइक से शहर आ रहे थे।
विज्ञापन


 वह नगर कोतवाली के गोपीकापुरवा चांदपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि शहर से इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिव प्रताप सड़क पर गिरकर घिसटने लगे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिव प्रताप की हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मानधाता पुलिस ने खरवई के पास बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed