फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   High corruption in maintenance of 107 roads.

गड्ढा मुक्त करने के नाम पर 107 सड़कों में घपला 

Thu, 13 Jun 2019 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
High corruption in maintenance of 107 roads.
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की हकीकत खंगालने और निगरानी के लिए हर जिले में अलग से आईएएस अफसरों को जिम्मेदारी दी है। यह अफसर सरकार की योजनाओं की हकीकत खंगालने के साथ ही कामकाज की समीक्षा कर शासन को रिपोर्ट देंगे। प्रतापगढ़ में योजनाओं की मानीटरिंग के लिए खाद एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार तृतीय को लगाया गया है। योगी सरकार की निगरानी से पहले अमर उजाला ने सरकार की प्रमुख योजनाओं के हालात को लेकर सिरीज शुरू की है। पहले दिन जानिए सरकार के बहुप्रचारित गड्ढा मुक्त सड़कों का हाल...
विज्ञापन


जिले की 443 सड़कों को गड्ढामुक्त करने में जमकर खेल हुआ है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि 107 सड़कों पर बगैर मरम्मत कराए ही भुगतान कर लिया गया है। अफसरों की लापरवाही का आलम यह है डीएम के नोटिस जारी करने के बाद भी अधिकांश सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सड़कों को गड्ढामुक्त करने में लाखों रुपये का खेल हुआ है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के  पहले तत्कालीन डीएम शंभु कुमार ने 443 सड़कों का सत्यापन करने की जिम्मेदारी जिले के 41 जनपद स्तरीय अधिकारियों को सौंपी थी। अफसरों की जांच में खुलासा हुआ कि जिले की 107 सड़कें  ऐसी हैं, जिन पर बगैर निर्माण कराए ही भुगतान कर लिया गया है। मानधाता के ठेमा संपर्क मार्ग, संडवा चंद्रिका के पाराहमीदपुर से मंगापुर संपर्क मार्ग, सदर के महुआर संपर्क मार्ग, रानीगंज के उड़ैयाडीह से गजरिया बीरापुर संपर्कमार्ग, उड़ैयाडीह से सराय छिवलहा मार्ग, अमहटा संपर्क  मार्ग, नौडेरा स्वरूप संपर्क मार्ग, साल्हीपुर कंजास संपर्क मार्ग, सरौली संपर्क मार्ग, अमुवाही संपर्क मार्ग सहित 107 सडक़ों को गड्ढामुक्त करने में जमकर खेल हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि डीएम ने नोटिस देकर इन सड़कों के गड्ढे अविलंब पाटने को कहा था। मगर इसके बाद भी सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों पर कब होगी कार्रवाई
जिले की जो सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हैं, उनमें अधिकांश लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय की सड़कें शामिल हैं। दोनों विभागों के अफसरों पर जांच की तलवार लटक रही है। डीएम ने भी मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन अहम सवाल यह है कि गड़बड़ी करने वालों पर आखिर कार्रवाई कब होगी। 


जिले की 443 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन से धनराशि मिली थी। अफसरों की जांच में 107 सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया है। मामला डीएम के संज्ञान में है, विभागीय अफसरों को नोटिस देकर अविलंब दुरुस्त कराने को कहा है।
आरके सिंह, डीएसटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed