{"_id":"5f3987308ebc3e3cd87da4a0","slug":"health-services-restored-in-chc-after-four-months-pratapgarh-news-ald283716413","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने बाद सीएचसी में शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने बाद सीएचसी में शुरू होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में चार माह से ठप स्वास्थ्य सेवाएं दोबारा बहाल हो गई हैं। कोरोना मरीजों को भर्ती करने के बाद ओपीडी, इमरजेंसी समेत सभी सेवाओं को डीएम के आदेश पर दूसरी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। बाद में शासन के आदेश में कोरोना मरीजों को यहां से हटाए जाने के बाद सीएचसी में सभी सुविधाओं को बहाल करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
लालगंज सीएचसी परिसर स्थित ट्रामा सेंटर को कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद मार्च से यहां कोरोना संक्रमितों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया। मरीजों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने इस सीएचसी की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को स्टाफ समेत रानीगंज कैथौला सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद लालगंज में ओपीडी, इमरजेंसी समेत अन्य सेवाएं ठप हो गई। चार माह बाद शासन ने 15 अगस्त से सीएचसी को मरीजों के लिए खोलने का आदेश जारी कर दिया।
अस्थाई कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमितों को जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया। सीएचसी को सैनिटाइज करने के बाद सभी स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई। शनिवार से ही लालगंज सीएचसी में इमरजेंसी बहाल कर दी गई। सोमवार से कोरोना की गाइडलाइन के हिसाब से ओपीडी समेत सभी सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। चार माह से उपचार के लिए भटक रहे इलाकाई मरीजों को सीएचसी के चालू होने पर बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
अस्पातल में पूर्व की तरह मरीजों का उपचार किया जाएगा। यहां आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। प्रवेश से पहले मरीजों को थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।
डॉ. अरविंद गुप्ता, अधीक्षक, सीएचसी लालगंज