फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Health department showed fail in second rehearsal, vaccination started at ten or so at 12 o'clock

दूसरा पूर्वाभ्यास में असफल दिखा स्वास्थ्य विभाग, कहीं दस तो कहीं 12 बजे शुरू हुआ टीकाकरण

Tue, 12 Jan 2021 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Health department showed fail in second rehearsal, vaccination started at ten or so at 12 o'clock
सांगीपुर सीएचसी में चिकित्सक को वैक्सीन लगाने का अभ्यास करती नर्स। - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना टीकाकरण के दूसरे ड्राईरन में भी स्वास्थ्य विभाग की सांस फूलती रही। कहीं मोबाइल पर आने वाला मैसेज देखना स्वास्थ्य कर्मचारी भूल गए तो कहीं बगैर थर्मल स्क्रीनिंग किए ही लोगों को वेटिंग हाल में भेज दिया जा रहा था। कहीं नेट काम नहीं कर रहा था तो कहीं फोटो खींचवाने के लिए पूर्वाभ्यास कागज पर करके शासन के पास रिपोर्ट भेज दी गई। यही यही हाल रहा तो टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में सुबह दस बजे के बजाय दोपहर बारह बजे वैक्सीन पहुंची। लाइन में खड़े लोगों इस बीच परेशान हो गए थे। गेट पर खड़े पुलिसकर्मी ने रानीगंज विधायक धीरज ओझा के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का परिचय पत्र देखकर ट्रामा सेंटर के अंदर वैक्सीनेशन के लिए जाने दिया। विधायक के कई समर्थक भी बगैर परिचय पत्र दिखाए अंदर घुस गए।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स शोभा और अनुपम गुप्ता ने सभी को वेटिंग एरिया में बैठाकर रजिस्ट्रेशन किया। सबसे पहले विधायक को दूसरे कक्ष में बने वैक्सीनेशन रूम में भेजा। उनके साथ डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा भी थे। इसी बीच फोटो खींचवाने के लिए विधायक के कई समर्थक भी अंदर घुस गए। भीड़ हो गई। हालांकि डिप्टी सीएमओ ने टीकाकरण ड्राई रन का शुभारंभ करने के बाद उन्हें वहां से ऑब्जर्वेशन रूम में भेज दिया। यहां विधायक को चक्कर आ गया। तत्काल रानीगंज विधायक को एईएफआर सेंटर ले जाया गया। यहां डॉक्टर पंचदेव ने उनका इलाज किया। यह पूर्वाभ्यास आधे घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर तक बंद रहा ताला
कोरोना टीकाकरण के दूसरे ट्रायल के लिए शासन व प्रशासन की सारी तैयारियों पर लक्ष्मणपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने पानी फेर दिया। दस बजे से टीकाकरण का ट्रायल होना था, लेकिन साढ़े ग्यारह बजे तक यहां ताला बंद मिला। यहां महज ट्रायल की औपचारिकता पूरी की गई।
लक्ष्मणपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी कारोना जैसी गंभीरी बीमारी को लेकर भी लापरवाह बने हुए हैं। शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की तरह सोमवार को पूर्वाह्न दस बजे से कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए दूसरा ट्र्रायल होना था।
इसकी हकीकत खंगालने के लिए अमर उजाला की टीम ठीक दस बजे लक्ष्मणपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पहुंचने पर अजब नजारा देखने को मिला। अस्पताल में सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी बाहर बैठा था। अस्पताल का चैनल खुला था और सभी कमरों में ताला लटक रहा था। परिसर में मरीजों की जमा भीड़ चिकित्सकों को इंतजार कर रही थी। इस बीच किसी ने अमर उजाला की टीम के अस्पताल में होने की जानकारी दी तो सराय आनादेव में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्याम नारायण शुक्ल हांफते हुए पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनसे देर से आने के बारे में पूछा गया तो वह व्यस्त होने का बहाना करने लगे। अधीक्षक के बारे में पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता सके।
लालगंज सीएचसी: कोरोना टीकाकरण का ड्राईरन रहा सफल
नगर स्थित सीएचसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर दूसरा ड्राईरन सफल रहा। स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह दिखाई दिया। सीएचसी में सुबह दस बजे से दूसरे चरण का ट्रायल होना था। लेकिन सुबह आठ बजे से यहां तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। अमर उजाला की टीम सुबह 9:50 पर अस्पताल पहुंची तो अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मी ड्राईरन की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके थे। अस्पताल परिसर में टीके के रखरखाव के चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। सोशल डिस्टेंसिंग के ातहत वेटिंग रूम में टीकाकरण करने आने वाले लोगों के कुर्सी तैयार थी। जंहा पर टीकाकरण किया जाना है, वहां पर साफ-सफाई के साथ ही व्यापक प्रबंध किया गया था। दस बजते ही गेट पर पुलिस व स्वास्थ्य महकमें की संयुक्त टीम ने लाभार्थियों को आईडी चेक करते हुए उनको टीकाकरण के लिए भीतर प्रवेश करने दिया गया। यहां तीस स्वास्थ्य कर्मियों का लाभार्थियों के रूप में टीकाकरण का रिहर्सल किया गया। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि कोरोना के टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

नेटवर्क ध्वस्त होने से देर से शुरू हुआ पूर्वाभ्यास
कोविड टीकाकरण पूर्वाभ्यास का कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ में दोपहर 12:15 पर शुरू हुआ। नेटवर्क व्यस्त होने के कारण डेढ़ घंटे से अधिक समय के बाद वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी बीसीपीएम अमित सिंह को लगाई गई। इसके बाद डब्ल्यूएचओ एएसओ एम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीकाकरण पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए सभी को जानकारी दी।

लालगंज सीएसची में स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाती नर्स।

लालगंज सीएसची में स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाती नर्स।- फोटो : PRATAPGARH

संडवा चंडिका सीएचसी में ड्राई रन के तहत अधीक्षक को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने का अभ्यास करती नर्स?

संडवा चंडिका सीएचसी में ड्राई रन के तहत अधीक्षक को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने का अभ्यास करती नर्स?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed