प्रतापगढ़ में सत्ता के नशे में चूर सांसद के करीबी की दनादन हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल
- शहर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में लाइसेंसी रिवाल्वर से करते रहे फायरिंगए पुलिस कर रही छानबीन
- मुकदमा दर्ज करने के बजाय कोतवाली में पूछताछ कर रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद संगम लाल गुप्ता के करीबी व अपना दल यस के प्रांतीय नेता पंकज शुक्ला के ऊपर सत्ता का नशा इस कदर चढ़ा कि वह मांगलिक कार्यक्रम में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दे दनादन फायरिंग करने लगे। देर रात कोतवाली में उनसे पूछताछ होती रही, परंतु पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बचती नजर आई। सोशल मीडिया पर बुधवार की रात वीडियो क्लिप वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में सांसद संगम लाल के करीबी व अपना दल एस के नेता पंकज शुक्ला सत्ता के नशे में चूर होकर कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। उनके समर्थक उन्हें दूसरा लाइसेंसी असलहा भी लोड कर पकड़ा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर कोतवाली पुलिस को संबंधित वीडियो की छानबीन कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाल ने बताया कि अपना दल एस कि नेता पंकज शुक्ला द्वारा शहर के अचलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है। पूछताछ के लिए उन्हें कोतवाली लाया गया है। खबर भेजे जाने तक उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।