फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   guardians did not ready for funeral of bankworker

बैंककर्मी का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन

Tue, 02 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
guardians did not ready for funeral of bankworker
लालगंज क्षेत्र में बदमाशों की गोली से मृत बैंक कर्मी के दुखी पिता। - फोटो : PRATAPGARH
बैंककर्मी का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन
विज्ञापन

पत्नी को नौकरी व आर्थिक सहायता के आश्वासन पर माने
तीन घंटे तक मान-मनौवल करता रहा पुलिस प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
सगरासुंदरपुर। लुटेरों की गोली का शिकार हुए बैंककर्मी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। डीएम व एस पी को बुलाने के साथ आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजन तीन घंटे तक शव दरवाजे पर रखकर अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े रहे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने आर्थिक सहायता व पत्नी को नौकरी का आश्वासन देकर परिजनों को मनाया। आश्वसान के बाद परिजन शव लेकर अपने गृह जनपद रवाना हुए तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
लालगंज कोतवाली के तिना में किराए पर रहने वाले जिला सहाकारी बैंक की शाखा सुंदरगंज के कैशियर राजकिशोर पांडेय के पुत्र शिवम पांडेय की रविवार को लालगंज के डांडी मोड़ पर बदमाशों ने लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। शिवम कंप्यूटर का जानकार था और वह जिला सहकारी बैंक में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में कंप्यूटर का काम करता था। रविवार को लालगंज सीएचसी से शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सुबह दस बजे पुलिस की देखरेख में उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों ने एंबुलेंस से नीचे उतार लिया। आक्रोशित परिजनों ने आर्थिक सहायता व पत्नी की नौकरी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर आकर मांग पूरी करने का आश्वासन देें। इसके बाद ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख व सामाजिक पारिवारिक पेंशन के तहत तीस हजार रुपये दिलाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही यदि जिला सहकारी बैंक का प्रस्ताव आता है तो पत्नी नेहा पांडेय को नौकरी दिए जाने में भी प्रशासन के हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद परिजने शव उठाने के लिए तैयार हुए। कोतवाल मनोज कुमार तिवारी की देखरेख में दोपहर एक बजे शव लेकर परिजन अपने गृह जनपद महोबा रवाना हुए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, पिता राजकिशोर की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन---
परिजनों की मांग पर पांच लाख तीस हजार रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। समझाने-बुझाने पर परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम, लालगंज

सगरा सुन्दरपुर के तिना गांव में बदमाशों की गोली से मृत बैंक कर्मी का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन।

सगरा सुन्दरपुर के तिना गांव में बदमाशों की गोली से मृत बैंक कर्मी का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज क्षेत्र में बदमाशों की गोली से मृत बैंक कर्मी शिवम। फाइल फोटो

लालगंज क्षेत्र में बदमाशों की गोली से मृत बैंक कर्मी शिवम। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed