फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Groom and father taken hostage, marriage did not take place

Pratapgarh News: दूल्हे और पिता को बनाया बंधक, नहीं हुई शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Groom and father taken hostage, marriage did not take place
शराब के नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके पिता की हरकत देख विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दूल्हा और उसके पिता को कन्या पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। शादी की रस्में नहीं हुईं। मंगलवार दोपहर शादी की तैयारी में खर्च रुपये का भुगतान करने पर दूल्हे को राहत मिल सकी। इसे लेकर गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह के रहने वाले संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खूझी निवासी अनीस के साथ तय की थी। सोमवार को तय समय पर बरात पहुंची। खुशी के माहौल में उस समय खलल पड़ गया, जब द्वारपूजा के दौरान दूल्हा व उसके पिता के शराब के नशे में होने की चर्चा होने लगी। कन्या पक्ष के लोगों का आरोप था कि शादी के बावजूद पिता-पुत्र ने जमकर शराब पी रखी थी। जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हे व उसके पिता को बंधक बनाते हुए शादी की तैयारी में खर्च का भुगतान करने की जिद करने लगे। हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। हालांकि इस बीच बरातियों को भोजन कराने के बाद घर भेज दिया गया। दूल्हा समेत परिवार के ही सदस्य बचे थे। दोनों पक्षों की जिद देखते हुए पुलिस लौट गई। मंगलवार की सुबह भी लोग दूल्हे को खरीखोटी सुनाते रहे। मंगलवार सुबह गांव के लोगों के साथ दूल्हा पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उनके बीच दोपहर तक बातचीत चलती रही। तय हुआ कि शादी में खर्च करीब एक लाख रुपये कन्या पक्ष के लोगों को दिया जाए। रुपये देने के बाद दूल्हा और उसके पिता को घर जाने दिया गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed