फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grocery businessman's body cremated after 60 hours

Pratapgarh News: किराना कारोबारी के शव का 60 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 23 Nov 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Grocery businessman's body cremated after 60 hours
जेठवारा थाने के गोपालापुर में तीसरे दिन युवक के शव का अंतिम संस्कार करते परिजन। संवाद
गोपालापुर के किराना कारोबारी दिलीप कुमार जायसवाल के शव का 60 घंटे बाद बृहस्पतिवार को गांव में ही अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स भारी संख्या में मौजूद रही। अफसर भी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे थे।
विज्ञापन

जेठवारा के गोपालापुर निवासी दिलीप कुमार जायसवाल की रामगंज बाजार में किराने की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात उनका शव पर्वतपुर पूरे नगिया के रहने वाले कुट्टू उर्फ दरूद के घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। आरोप था कि दिलीप का गला कसकर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था।
विज्ञापन

मृतक दिलीप के भाई प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को शव घर पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण और परिजन थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी जताने लगे। नाराज लोगों ने कई मांग रखते हुए उनको तुरंत पूरा करने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मांग पूरी न होने पर नाराज लोगों ने दिलीप का शव आरोपियों के घर में दफनाने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच धक्कामुक्की भी हुई थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर के लिखित आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार कराने के लिए राजी हुए।
कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी सईद, आसिफ, नाजिया, मोइन, शौकत, फातिमा बानो को जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को दिलीप के मुंबई में रहने वाले भाई राजीव के पहुंचते ही परिवारीजन फिर से रोने-बिलखने लगे। दिलीप की मौत के करीब 60 घंटे बाद 11 बजे शव को घर से कुछ दूरी पर दफनाया गया। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि फरार चल रहे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। अज्ञात को चिह्नित किया जा रहा है।
-------
फिर बवाल की आशंका, एसओ जेठवारा को पर्वतपुर जाने से रोका
पर्वतपुर में बुधवार की रात में पीएसी व जेठवारा थाने की पुलिस मुस्तैद रही। बृहस्पतिवार की सुबह महेशगंज, बाघराय व लीलापुर की पुलिस फिर पहुंच गई। बवाल की आशंका में अफसरों ने थानाध्यक्ष जेठवारा को पर्वतपुर जाने से रोक दिया। थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज लोग अपना गुस्सा दिखा चुके हैं।

--------
आरोपियों के घर पर पसरा सन्नाटा, भूमिधरी में बना है मकान
किराना कारोबारी दिलीप के हत्यारोपियों के मकान सरकारी जमीन में बने होने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। इस पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश कराई थी। राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के मकान भूमिधरी जमीन पर बने हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद उनके घर और दरवाजे पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed