{"_id":"62a63b4607498174f05b0e53","slug":"grocery-businessman-wrote-suicide-note-before-shooting-himself-pratapgarh-news-ald3350255111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना कारोबारी ने खुद को गोली मारने से पहले लिखा था सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना कारोबारी ने खुद को गोली मारने से पहले लिखा था सुसाइड नोट
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पड़ाव वार्ड में पोस्टमार्टम के बाद व्यापारी का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अजीत नगर पड़ाव वार्ड निवासी किराना कारोबारी संजय श्रीवास्तव ने खुदकुशी करने से पहले लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट लिखा था। उसने अपने सुसाइड नोट में बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने और उनका पूरा ख्याल रखने की बात कही थी। परिवार के सभी लोगों से माफी मांगते हुए बेटे को मम्मी के साथ प्यार से रहने की बात लिखी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
किराना कारोबारी संजय श्रीवास्तव ने शनिवार की शाम घर के भीतर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक संजय के शव के बगल से लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट बरामद किया गया है। उन्होंने पत्नी दीपिका, बेटे व बेटी से माफी मांगते हुए लिखा है कि मम्मी के साथ प्यार से रहना। सारी जिम्मेदारी भैया बीशू तुम्हारे ऊपर आ गई है। मेरी बीमारी के कारण यह सब हुआ। प्रधानमंत्री इंश्योरेंस बैंक आफ बड़ौदा का है।
इसके अलावा एक एलआईसी, आईसीआईसीआई में भी पॉलिसी है। आरडी भी सत्यधारी व पंकज की जानकारी में है। सारा हिसाब किताब ब्रीफकेश में है। भतीजे व भतीजियों का नाम लिखते हुए उनसे भी माफी मांगी। पत्नी दीपिका व बेटे बीशू और बेटी पारुल को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं अपनी बीमारी से तंग होकर यह कदम उठा रहा हूं।
विज्ञापन
मुझे गलत मत समझना। हो सके तो माफ कर देना। थक गया था अपनी बीमारी जिंदगी से। घुट-घुट कर रह जाता था। मम्मी के साथ मिलजुल कर रहना। आशीर्वाद दे रहा हूं। ताऊजी, दद्दा का कहना मानना। इधर, रविवार को सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह समेत शहर के कारोबारियों और अन्य लोगों ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

व्यापारी संजय श्रीवास्तव का सुसाइड नोट।- फोटो : PRATAPGARH