फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Grocery businessman wrote suicide note before shooting himself

किराना कारोबारी ने खुद को गोली मारने से पहले लिखा था सुसाइड नोट

Mon, 13 Jun 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Grocery businessman wrote suicide note before shooting himself
नगर कोतवाली के पड़ाव वार्ड में पोस्टमार्टम के बाद व्यापारी का शव पहुंचने पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शहर के अजीत नगर पड़ाव वार्ड निवासी किराना कारोबारी संजय श्रीवास्तव ने खुदकुशी करने से पहले लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट लिखा था। उसने अपने सुसाइड नोट में बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने और उनका पूरा ख्याल रखने की बात कही थी। परिवार के सभी लोगों से माफी मांगते हुए बेटे को मम्मी के साथ प्यार से रहने की बात लिखी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

किराना कारोबारी संजय श्रीवास्तव ने शनिवार की शाम घर के भीतर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक संजय के शव के बगल से लंबा-चौड़ा सुसाइड नोट बरामद किया गया है। उन्होंने पत्नी दीपिका, बेटे व बेटी से माफी मांगते हुए लिखा है कि मम्मी के साथ प्यार से रहना। सारी जिम्मेदारी भैया बीशू तुम्हारे ऊपर आ गई है। मेरी बीमारी के कारण यह सब हुआ। प्रधानमंत्री इंश्योरेंस बैंक आफ बड़ौदा का है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक एलआईसी, आईसीआईसीआई में भी पॉलिसी है। आरडी भी सत्यधारी व पंकज की जानकारी में है। सारा हिसाब किताब ब्रीफकेश में है। भतीजे व भतीजियों का नाम लिखते हुए उनसे भी माफी मांगी। पत्नी दीपिका व बेटे बीशू और बेटी पारुल को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं अपनी बीमारी से तंग होकर यह कदम उठा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गलत मत समझना। हो सके तो माफ कर देना। थक गया था अपनी बीमारी जिंदगी से। घुट-घुट कर रह जाता था। मम्मी के साथ मिलजुल कर रहना। आशीर्वाद दे रहा हूं। ताऊजी, दद्दा का कहना मानना। इधर, रविवार को सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह समेत शहर के कारोबारियों और अन्य लोगों ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

व्यापारी संजय श्रीवास्तव का सुसाइड नोट।

व्यापारी संजय श्रीवास्तव का सुसाइड नोट।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed