फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   governor can come to kunda in visit

कुंडा के शहावपुर में हो सकता है राज्यपाल का दौरा

Sat, 16 Nov 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
governor can come to kunda in visit
कुंडा के शहावपुर में राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर निरीक्षण के लिए पहुंचे सीओ व एसडीएम। - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा के शहावपुर में हो सकता है राज्यपाल का दौरा
विज्ञापन

थाना महेशगंज, अस्पताल और शहावपुर के प्राथमिक विद्यालय का होगा निरीक्षण
कुंडा। राज्यपाल के संभावित दौरे के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महेशगंज में उनका हेलीकाप्टर उतर सकता है। इसके साथ ही महेशगंज थाना और अस्पताल देखने के बाद कुंडा के शहावपुर में विद्यालय निरीक्षण और अधिकारियों के साथ चर्चा होने की बात कही जा रही है। इसके लिए एसडीएम और सीओ लगातार निरीक्षण के साथ ही तैयारियों में लग गए हैं।

30 नवम्बर को राज्यपाल आनंदी बेन का दौरान प्रस्तावित है। इसके लिए विकल्प के रूप में महेशगंज थाने को चुना गया है। महेशगंज थाने के पास ही उनका हेलीकाप्टर उतरेगा और फिर थाने का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद महेशगंज सीएचसी का निरीक्षण होगा। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के लिए वह कुंडा के शहावपुर गांव पहुंचेंगी। यहां वह अधिकारियों के साथ वह क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा विकल्प के रूप में प्रतापगढ़ पुलिस लाइन भी चुना गया है। मुख्यालय पर जिला अस्पताल के साथ ही किसी गांव का भी निरीक्षण होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने इसी के चलते सीएचसी महेशगंज और ब्लाक बाबागंज का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने महेवा मलकिया गांव में भी जाकर वहां की स्थिति देखी थी। बाद में इस कार्यक्रम को परिवर्तित करते हुए विद्यालय, आंगनबाड़ी के निरीक्षण के लिए कुंडा के शहावपुर को चुना गया। इसकी सूचना आते ही एसडीएम कुंडा और सीओ ने शहावपुर गांव पहुंचकर विद्यालय व गांव का निरीक्षण किया। इसके बाद इस दौरान प्रधान राजेश प्रभाकर से विद्यालय, जगह और रास्तों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्हें बताया कि विद्यायल का निरीक्षण होने के साथ ही योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से वह स्वयं मिलेंगी। इसके साथ ही जिले पर होने वाली मीटिंग भी यहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed