फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   good arrangement for bharat milap

भरत मिलाप के लिए कड़े इंतजाम

Mon, 18 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
good arrangement for bharat milap
पट्टी रामलीला मैदान में लगा ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला। - फोटो : PRATAPGARH
भरत मिलाप को लेकर प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा इतंजाम
विज्ञापन

भारी फोर्स की जगह-जगह की गई तैनाती
पट्टी। पट्टी के दशहरा मेले को लेकर पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। मेले को सकुशल समपन्न कराने के लिए पीएसी के जवानों के साथ कई थानों की फोर्स लगाई गई है। मेला परिसर के अलावा उड़ैयाडीह मोड़, कस्बा व ढखवा मोड़ पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा मेला परिसर के भीतर महिला आरक्षियों के साथ कई थानों के इंस्पेकटर व आरक्षी तैनात किए गए हैं। रविवार की रात संपन्न होने वाले भरत मिलाप को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इतंजाम के साथ रामलीला समिति के लोगों का सहयोग लिया है। भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षा की व्ययवस्था को लेकर सीओ पट्टी नवनीत नायक मानीटरिंग कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में भरत मिलाप के दौरान शरारतीतत्वों द्वारा मेले की व्यवस्था को बाधित करने करने के कारण प्रशासन इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। इधर, रामलीला समिति ने भरत मिलाप को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। भरत मिलाप की कार्ययोजना के अनुसार आधा दर्जन चौकियां निकाली जाएंगी। विधिवत आधुनिक साज-सज्जा के साथ यह दल रातभर नगर की सड़काेें पर भ्रमण करेंगे। भोर में मेन रोड पर सारी चौकियां इकट्ठी होंगी और वहीं भरत मिलाप संपन्न होगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल ने बताया कि रामदल, भरतदल, हनुमान, कृष्णा दल, शिव दल, संतोषी दल की चौकियां निकाली जाएंगी। आकर्षक व ऐतिहासिक भरत मिलाप का कार्यक्रम भोर के समय होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, एसडीएम डीपी सिंह, सीओ नवनीत कुमार नायक समेत तमाम प्रशासनिक मौजूद रहेंगे। आधा दर्जन सेक्टर मजिस्ट्रेट भारी फोर्स के साथ इसकी निगरानी करेंगे।
मेले के अंतिम दिन उमड़े दर्शक
रात्रि में संपन्न होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप
पट्टी। पट्टी के ऐतिहासिक दशहरे मेले में रविवार के दिन झूला, सर्कस ,काला जादू तथा मौत के कुंए समेत मेला परिसर में लगे सभी स्टालों पर रौनक देखने को मिली। सर्कस व झूलों पर जहां बच्चों की भीड़ नजर आई, वहीं महिलाएं घरेलू सामानों की खरीदारी में लगी रहीं।
विज्ञापन

मेला में स्टाल लगाए दुकानदारों के चेहरे पर दर्शकों की भीड़ से खुशी नजर आई। उन्हें अनुमान है कि यह मेला अभी चार पांच दिन तक चलता है, जिससे भीड़ बनी रहती है। कुछ ऐसे स्टाल भी लगे हैं जो यहां महीनों तक डेरा जमाए रहते हैं। मेले में लकड़ी के स्टाल के साथ खेती किसानी के सामान भी खूब बिक रहे हैं। मेले में सुरक्षा को लेकर परिसर में एक अस्थायी चौकी बनी है। जिस पर पुलिस फोर्स तैनात है। मेला चौकी का प्रभार अनिल कुमार को दिया गया है। मेला का पूरा परिसर भरा नजर आया। बच्चे चाट व गुड़ की जलेबी के स्टाल पर नजर आए। तीन दिन तक चले इस मेले में किसी प्रकार की अशांति नहीं पैदा होने पाई। समरसता व भाईचार कायम रखने की रामलीला समिति की अपील ने मेले को मजबूत बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजा भरत मिलाप स्थल
पट्टी। ऐतिहासिक भरत मिलाप की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। स्टेज सजाने के साथ फूल-मालाओं से भरत मिलाप स्थल को सजाया गया है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। मेला समिति के लोगों ने इसे सजाने संवारने में पूरी ताकत झोंक दी है। मेले को बेहतर बनाने के लिए रामलीला समिति के अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, मंत्री अशोक श्रीवास्वत, रामचरित्र वर्मा, सुरेश जायसवाल, अवधेश सिंह, डा. केएल विश्वकर्मा, खेदनलाल जायसवाल, शकील अहमद, अतुल खंडेलवाल, लालचंद मोदनवाल समेत तमाम पदाधिकारियों ने मेले को आकर्षक बनाने तथा उसे बेहतर करने के लिए जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed