फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Glorious history of the struggle for freedom Belha

आजादी की लड़ाई में बेल्हा का गौरवमयी इतिहास

Tue, 27 Jan 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 27 Jan 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Glorious history of the struggle for freedom Belha
प्रदेश के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजाभैया’ ने कहा है कि आजादी की लड़ाई में बेल्हा का गौरवमयी इतिहास रहा है। बेल्हा की धरती वीरता और संघर्ष के लिए सदैव याद की जाएगी। नौजवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह आधुनिकता की तरफ बढ़े, मगर बुराइयों से बचें। उन्होंने पुलिस लाइन में स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


जिले भर में 66 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजाभैया’ ने कहा कि आज के दिन चिंतन, मंथन और आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है। इसके पूर्व पुलिस के वाहन में सवार होकर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। रुक-रुककर हो रही वारिश के बावजूद पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस की टुकड़ी सहित वायरलेस, फायर ब्रिगेड और एनसीसी के जवानों ने प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री को गार्ड ऑफ आनर दिया।
विज्ञापन


 कैबिनेट मंत्री ने पुलिस लाइन में 15 वर्ष से कार्यक्रम का संचालन करने वाले श्याम शंकर शुक्ल, निशानेबाज वर्तिका सिंह, खिलाड़ी चंद्रशेखर यादव, समाजसेविका श्रद्धा सिंह, मो.शकी को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। राजाभैया ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस  जवानों को भी सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके  पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी बलिकरन सिंह यादव, विधायक नागेंद्र सिंह यादव, विनोद सरोज, अक्षय प्रताप सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से कामकाज में पारदर्शिता बरतने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीएम पुनीत शुक्ल, सीआरओ कुंज बिहारी अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, चिंतामणि पांडेय आदि मौजूद रहे। स्टेडियम पहुंचे जिलाधिकारी ने दौड़ प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।


सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद बच्चों की आस्था भारी पड़ी। सुबह -बैंडबाजे से साथ निकली प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए स्कूल पहुंची। शहर के प्रभात एकेडमी, एंथोनी इंटर कालेज, साकेत पीजी कॉलेज, शांति निकेतन, मालती इंटर कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज, चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, दिलीपपुर स्थित डाल्फिन पब्लिक स्कूल, कटरामेदनीगंज नगरपंचायत कार्यालय, एमए गांधी शिक्षण संस्थान, एमबीएस स्कूल भुपियामऊ, सीपीएस एकेडमी, जिला सहकारी विकास संघ कार्यालय, बेलखरनाथ धाम के कालूराम इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed