{"_id":"5f3545058ebc3e620434b41f","slug":"gangster-sp-leader-sabhapati-yadav-attached-property-worth-one-crore-61-lakh-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में गैंगेस्टर सपा नेता सभापति यादव की एक करोड़ 61 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में गैंगेस्टर सपा नेता सभापति यादव की एक करोड़ 61 लाख की संपत्ति कुर्क
Thu, 13 Aug 2020 07:19 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगेस्टर सपा नेता और आसपुर देवसरा ब्लॉक प्रमुखपति सभापति यादव के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने आरोपी सपा नेता की अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को कुर्क कर लिया। करीब एक करोड़ 61 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। सपा नेता के आरपीजे यादव इंटर व डिग्री कॉलेज के साथ ही चिल्ड्रेन स्कूल को भी कुर्क करते हुए एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है।
आसपुर देवसरा थाने के टापटेन अपराधी सपा नेता व आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव के पति सभापति यादव के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है। पुलिस ने जांच के बाद जिला प्रशासन को इसके अवैध रूप से संपत्ति बनाने की रिपोर्ट दी थी। इस पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने दस अगस्त को अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को कुर्क करने का निर्देश दिया था।
गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद व पट्टी एसडीएम भारी फोर्स लेकर विनैका पहुंचे। देवसरा थाने के टापटेन अपराधी व वांछित सपा नेता ब्लाक प्रमुखपति सभापति यादव के खिलाफ 14 (1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई करते हुए 1,61,08,963 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।
विज्ञापन
एएसपी सुुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभापति ने विनैका में आठ गाटा संख्या पर अवैध तरीके से कब्जा कर स्कूल व कालेज बनवाया था। उसने संगठित होकर अपराधों के जरिए 22 लाख 87 हजार रुपये में जमीन क्रय की थी। वर्तमान समय में इसकी कीमत 50 लाख से अधिक है। जमीन पर बनाए गए स्कूल व कालेज की कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये है।
इसकी आय का उसके पास कोई श्रोत नहीं है। सभापति यादव के ऊपर 50 मुकदमे दर्ज हैं। उसके द्वारा 1999 से लगातार गंभीर अपराध किया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, कूटरचना समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तरीके से कमाई गई संपित्त को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सभापति यादव गैंगेस्टर का आरोपी था। उसने अपराधों के जरिए अवैध रूप से संपत्ति बनाई थी। शासन के आदेश पर अवैध रूप अपराधों के जरिए संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. रुपेश कुमार, जिलाधिकारी।