फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gangster charges imposed on eight accused selling beef, three including a couple arrested

Pratapgarh : गोमांस की बिक्री करने वाले आठ आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 06:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 06:13 PM IST
सार

गिरोह बनाकर गोमांस का धंधा करने वाले आठ आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोप है कि इलाके में आरोपियों की इतनी दहशत थी कि कोई भी इनके खिलाफ मुंह नहीं खोलता था।

विज्ञापन
Gangster charges imposed on eight accused selling beef, three including a couple arrested
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गिरोह बनाकर गोमांस का धंधा करने वाले आठ आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोप है कि इलाके में आरोपियों की इतनी दहशत थी कि कोई भी इनके खिलाफ मुंह नहीं खोलता था। इस मामले में कोतवाल आलोक कुमार ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट में कहा है कि इलाके के पूरे भीखा निवासी गैंग लीडर मुजीब हैं। इसका एक संगठित गैंग है। इस गैंग में मोहम्मद कैफ , शौकत अली , दिलदार , अफजल उर्फ मंटू , सीबू , सबीना पत्नी शौकत अली सभी निवासी रायगढ़ एवं इसरार उर्फ सीबू निवासी पूरेभीखा शामिल है।

विज्ञापन


आरोप है कि गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित तरीके से गोवध कर गोमांस को अपने-अपने घरों में विक्रय करने का कार्य किया करते हैं। इनके खिलाफ कोई भी गवाही देने की हिम्मत नहीं करता है। कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 2 और 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग के सदस्य शौकत और उनकी पत्नी सबीना तथा सेबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामले में चार पर केस, तीन आरोपी गए जेल

कोतवाली इलाके के लबेदा गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए तीन को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बद्री प्रसाद हरिजन के घर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। रविवार को ईसाई मिशनरी के कुछ लोग पहुंचे जहां पर गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई। बाद में कोतवाली तक यह बात पहुंच गई थी। सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक संतोष पासवान एवं उप निरीक्षक रोहित यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे।


लोगों के बीच चर्चा है कि जब पुलिस वहां पर पहुंची तो वहां पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा चल रही थी। ग्रामीणों के साथ अन्य लोगों का आरोप था कि प्रार्थना सभा के नाम पर कुछ लोग यहां पर धर्म परिवर्तन कराते हैं। जब पुलिस ने इस पर हस्तक्षेप करना चाहा तो वहां का माहौल बिगड़ गया। आयोजक की ओर से पुलिस के साथ अभद्रता की गई। बाद में उपनिरीक्षक का गला भी दबाया गया।


आखिरकार पुलिस फोर्स ने मौके से सोनू मोनू पुत्र बद्री प्रसाद एवं राम सकल यादव निवासी बेहटा को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। गांव के अजीत प्रताप सिंह द्वारा इस मामले में धर्म परिवर्तन कराने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने मोनू, सोनू व सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद एवं रामसकल यादव व एक अन्य के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिए तीनों आरोपियों को जेल भेजा है। संवाद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed