फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Friends pulled a rope around the neck of a fifth-grader while playing, killed

Pratapgarh News: खेलते समय पांचवीं के छात्र के गले में लगी रस्सी दोस्तों ने खींची, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Friends pulled a rope around the neck of a fifth-grader while playing, killed
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर में रविवार को खेलने के दौरान कक्षा पांचवीं के छात्र के गले में बंधी रस्सी दोस्तों ने खींच ली। रस्सी से गला कसने से 10 वर्षीय छात्र सुमित पटेल की मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

जयचंदपुर निवासी रमेश पटेल का बेटा सुमित पटेल गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रविवार की शाम घर के बाहर सुमित पड़ोस के बच्चों के साथ बाहुबली का खेल रस्सी के जरिए खेल रहा था। उसके गले में दोस्तों ने रस्सी बांध रखी थी। खेलने के दौरान बच्चों ने उसके गले में बंधी रस्सी खींचना शुरू किया। वह भी अपनी ताकत से रस्सी अपनी ओर खींच रहा था। इस बीच दम घुटने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख साथ खेल रहे बच्चे उसे उठाने की कोशिश करने लगे लेकिन वह उठ नहीं सका।
विज्ञापन

बच्चे शोर मचाते हुए अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दिए। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और सुमित के गले से रस्सी निकालकर उसे गंभीर देखा में उपचार के लिए लखपेड़ा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक बालक की मां सरिता देवी खेत में काम करने गई थी। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वह मामले को दिखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयचंदपुर निवासी पिता रमेश पटेल अपने बच्चों की परवरिश गांव-गांव सब्जी बेचकर करता था। वह गांव के अलावा साप्ताहिक बाजारों में भी सब्जी की दुकान लगाने जाता था। बेटे के मौत की खबर मिलने के बाद वह बदहवास हालत में पहुंचा। बेटे का शव देख वह बेसुध होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed