{"_id":"5ec6bd9a8ebc3e9092149a0c","slug":"four-ventilators-found-serious-corona-patients-will-now-be-treated-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के गंभीर मरीजों का अब प्रतापगढ़ में होगा इलाज, चार वेंटीलेटर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के गंभीर मरीजों का अब प्रतापगढ़ में होगा इलाज, चार वेंटीलेटर मिले
Thu, 21 May 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 21 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Ventilator
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से संक्रमित गंभीर रूप से बीमार मरीजों का अब जिला अस्पताल में ही उपचार होगा। ऐसे गंभीर मरीजों के उपचार के लिए शासन से स्वास्थ्य विभाग को चार वेंटीलेटर मिले हैं। वेंटीलेटर के सहारे मरीजों का उपचार करने के लिए जिला अस्पताल के बेहोशी चिकित्सक को ट्रेनिंग भी दिला दी गई है। झांसी में प्रशिक्षण लेने के बाद वह अपनी ड्यूटी के लिए तैयार हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण की गिरफ्त में आने वाले गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। उन्हें वेंटीलेटर की जरूरत होती है। अभी तक जिले में एक भी वेंटीलेटर नहीं था। जिसके चलते मरीजों को उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीधे एसआरएन भेजा जाता था। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ते देख शासन ने स्वास्थ्य विभाग को चार वेंटीलेटर मुहैया कराए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से चार वेंटीलेटर कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए मिले हैं। अब जिला अस्पताल में ही लेवल टू वार्ड में वेंटीलेटर के जरिए गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जहां मरीजों की देखरेख जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. आरसी दुबे करेंगे। उन्होंने वेंटीलेटर पर मरीजों के इलाज की ट्रेनिंग भी झांसी में ले ली है। जल्द ही वार्ड में वेंटीलेटर पर मरीजों को इलाज होने लगेगा। इससे संक्रमित गंभीर मरीजों को प्रयागराज नहीं भेजना पड़ेगा।