{"_id":"5c2d0bacbdec22569c67c2ba","slug":"four-children-unconscious-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से स्कूल में चार बच्चे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से स्कूल में चार बच्चे बेहोश
Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
alaau
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के चलते बुधवार को स्कूल में पढ़ने गए चार बच्चे प्रार्थना सभा में बेहोश होकर गिर गए। घटना से हड़कंप मच गया। अध्यापकों ने आनन फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर अभिभावकों को खबर दी। हालांकि इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो गए। बाद में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल में अलाव जलवाया गया।
जिले में कोहरा भले ही नहीं पड़ रहा है, मगर गलन भरी ठंड बच्चों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को क्षेत्र के मॉडल प्राइमरी स्कूल भदौसी में चार बच्चे बेहोश हो गए। कक्षा चार के छात्र आयुष विक्रम (10), कक्षा तीन की अनामिका सिंह (9), कक्षा एक के रवि विश्वकर्मा (5) और सुभाष वर्मा (5) को शिक्षकों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसकी सूचना मिलते ही अभिभावक भी पहुंच गए। हालांकि इलाज के बाद बच्चों की हालत सामान्य हो गई।
इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना से घबराए अध्यापकों ने स्कूल में अलाव जलवाया और बच्चों को पूरे दिन अलाव के सामने बैठने को कहा। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की तबियत खराब हुई थी। उनका इलाज कराया गया। सभी स्कूलों को सुबह दस बजे से खोलने का निर्देश दिया गया है।