फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   former minister bus operator was strangled to death In Pratapgarh

प्रतापगढ़ : पूर्व मंत्री के बस के परिचालक की गला कसकर हत्या, शव को बस में ही लटकाया, सनसनी

Mon, 14 Nov 2022 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 08:26 PM IST
सार

अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा मतऊ का पुरवा निवासी उमाशंकर यादव उर्फ पप्पू (35) प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बस पर परिचालक था। बस उदयपुर के परानीपुर में शाम को सवारियां छोड़ने के बाद रुक जाती थी। दूसरे दिन सुबह फिर किठावर होते हुए शहर मुख्यालय तक जाती थी।

विज्ञापन
former minister bus operator was strangled to death In Pratapgarh
Prayagraj News : बस कंडक्टर की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता महेंद्र सिंह की बस के परिचालक की रस्सी से गला कसकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को फांसी पर लटका दिया। सोमवार की सुबह बस में मिले शव को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा मतऊ का पुरवा निवासी उमाशंकर यादव उर्फ पप्पू (35) प्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बस पर परिचालक था। बस उदयपुर के परानीपुर में शाम को सवारियां छोड़ने के बाद रुक जाती थी। दूसरे दिन सुबह फिर किठावर होते हुए शहर मुख्यालय तक जाती थी। बस को ड्राइवर समीर निवासी बझान चलाता था। 

विज्ञापन



रविवार की रात पूर्व मंत्री के ट्रांसपोर्ट की दूसरी बस जो अमेठी होकर प्रतागढ़ जाती है। उस बस का चालक व कंडक्टर स्थानीय होने के चलते रात में घर चले गए। चालक समीर परिचालक को अपनी बस पर सोने के लिए बोलकर कंपनी की दूसर पर सोने चला गया। सोमवार की सुबह समीर जागने के बाद बस के करीब पहुंचा। देखा तो बस के भीतर परिचालक उमाशंकर का शव छत के सहारे फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन



उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। कुछ देर में पुलिस भी पहुंचकर छानबीन करने लगी। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। ग्रामीण शव को देखने के बाद हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि गला कसने के बाद उसे फंदे पर लटकाया गया था। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया घटना की हर पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूटा मिला मोबाइल, सीट भी थी अस्त वयस्त
प्राइवेट बस के भीतर कंडक्टर की मौत कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है। बस में कंडक्टर का मोबाइल टूटकर बिखरा हुआ था। जहां कंडक्टर का शव गमछे से लटका हुआ था। कई सीट अस्त वयस्त नजर आई। कंडक्टर ने मौत से पहले हत्यारों से काफी जद्दोजहद की थी। वहीं कंडक्टर का शव सीट के बीच में लटक रहा था और पैर बस की फर्श पर टिका हुआ था। बस के भीतर ऊंचाई इतनी नहीं थी कि कंडक्टर आत्महत्या कर सके। कंडक्टर ने ठंड में भी शर्ट के साथ सिर्फ अंडरवियर पहन रखी थी। यह भी चर्चा का सवाल बना था।

रात में तेज आवाज में हो रही थी गाली गलौज
कंडक्टर की मौत की खबर मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि रात में कंडक्टर से किसी की जमकर गाली गलौज भी हुई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रात 11 बजे के करीब बस कंडक्टर की किसी से गाली गलौज हुई थी। अंधेरा होने के चलते यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कंडक्टर से गाली गलौज आमने सामने हुई थी या फिर फोन पर बातचीत के दौरान गाली गलौज होती रही। मृतक कंडक्टर के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट भी घटना का खुलासा करने में कारगर साबित हो सकती है।

अज्ञात युवक के शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
हत्या के बाद सई नदी में मिले अज्ञात युवक के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। उदयपुर के रामनगरकोल मुस्तफाबाद में रविवार को सई नदी में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। छानबीन में युवक की हत्या का शव नदी में फेंकने की बात सामने आई थी। आशंका जताई गई कि शव दो दिन पहले कहीं दूर नदी में फेंका गया था। छानबीन के बाद शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को भी शिनाख्त नहीं होने पर शव का पीएम नहीं हुआ। पुलिस का प्रयास है कि शव की शीघ्र पहचान हो सके। जिससे पीएम के बाद घटना की वजह साफ हो जाए। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने जिले के थानों के साथ ही रायबेरली व अमेठी जिले की पुलिस से संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed