{"_id":"5bbf9e56bdec22503c0793ae","slug":"formed-in-election-commission-announcement-of-new-party-soon-rajabhaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग में जमा हुए प्रपत्र, नई पार्टी की घोषणा जल्द : राजाभैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग में जमा हुए प्रपत्र, नई पार्टी की घोषणा जल्द : राजाभैया
pratapgarh
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई पार्टी के गठन को लेकर लगातार कई दिनों से चल रही अटकलों पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कुंडा के विधायक राजाभैया ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और जल्द इसका ऐलान होगा। पार्टी के गठन के लिए चुनाव आयोग में प्रपत्र जमा कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद नई पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आनलाइन सर्वे को आधार बनाते हुए और कार्यकर्ताओं की इच्छा पर यह निर्णय लिया गया है। दूसरे दलों के साथ उनके संबंध पूर्ववत बने रहेंगे।
राजाभैया के नई पार्टी के गठन को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। समर्थकों ने तो सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी के नाम तक ऐलान कर दिया है। बधाइयों का दौर जा रही है। बावजूद इसके अभी तक राजाभैया इस मुद्दे पर खामोश थे। उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा था। गुरुवार को पहली बार उन्होंने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि जल्द नई पार्टी का ऐलान होगा।
नई पार्टी के गठन के लिए चुनाव आयोग में पपत्र जमा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छह बार निर्दल चुनाव जीताकर कुंडा की जनता ने कीर्तिमान स्थापित किया है। काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि नई पार्टी बनाई जाए, निर्दल रहा जाए या फिर कोई पार्टी ज्वाइन की जाए। इसको लेकर आनलाइन सर्वे कराया गया। इसमें 80 प्रतिशत लोगों का मत था कि नई पार्टी का गठन हो। इससे उनकी इच्छा का सम्मान रखते हुए नई पार्टी के गठन की कार्रवाई शुरू की गई। चुनाव कार्यालय दिल्ली में पार्टी के लिए आवेदन कर दिया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नई पार्टी के गठन के बाद भी दूसरे दलों के नेताओं से उनके सबंध पहले की तरह बने रहेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी होने पर पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। 30 नवंबर को लखनऊ में विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया गया है। इसमें सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी सपा या अन्य पार्टियों में रहकर उनका समर्थन करते रहे हैं वह भी यथावत रहेंगे। अगर उनकी इच्छा होगी तो सुविधानुसार पार्टी में शामिल होंगे।