फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Force around Bhadri Fort Uday Pratap Singh exit banned

House Arrest : भदरी किले के चारों तरफ फोर्स तैनात, उदय प्रताप सिंह दो दिन नहीं निकल सकेंगे घर से

Fri, 05 Aug 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 09:08 PM IST
सार

Pratapgrh News : शेखपुर में लगे गेट को हटवाने के लिए भदरी Fort  निवासी उदय प्रताप सिंह बुधवार सुबह करीब दस बजे Kunda तहसील में धरने पर बैठ गए थे। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Force around Bhadri Fort Uday Pratap Singh exit banned
Pratapgarh News : भदरी किले के बाहर पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कुंडा इलाके के शेेखपुर आशिक गांव में बना मोहर्रम का गेट हटाने को लेकर तीन दिन से तहसील में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री और विधायक राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह को शुक्रवार को प्रशासन ने घर में नजरबंद कर दिया। वह सुबह स्नान और पूजापाठ के लिए धरनास्थल से भदरी कोठी गए। तभी प्रशासन ने घेराबंदी कर ली। 


शेखपुर में लगे गेट को हटवाने के लिए भदरी किला निवासी उदय प्रताप सिंह बुधवार सुबह करीब दस बजे कुंडा तहसील में धरने पर बैठ गए थे। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। रात में डीएम-एसपी भी उनके पास पहुंचे और साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद भी उदय प्रताप धरने से उठने के लिए तैयार नहीं हुए। उनके धरने पर बैठने की जानकारी होने के बाद कई जनपदों से समर्थक तहसील पहुंचते रहे।

विज्ञापन

Force around Bhadri Fort Uday Pratap Singh exit banned
Pratapgarh News : राजा उदय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

बृहस्पतिवार सुबह वह स्नान और पूजा करने के लिए भदरी किला गए। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ, लेकिन तब तक वह फिर धरनास्थल पर पहुंच गए। इसके चलते प्रशासन चूक गया। तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सुबह धरनास्थल से उनके निकलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। उनके किला में जाते ही सीओ ने गेट पर नोटिस चस्पा करवा दिया। इसके साथ ही सभी दरवाजों पर फोर्स तैनात कर दी गई। उन्हें जिले में कहीं भी भ्रमण नहीं करने के लिए कहा गया है। 

Force around Bhadri Fort Uday Pratap Singh exit banned
Pratapgarh News : भदरी किले के बाहर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

मजिस्ट्रेट ने लिखा- दंगा, बलवा होने की आशंका
भदरी किले के दरवाजे पर चिपकाए गए नोटिस में उपजिला मजिस्ट्रेट ने कोतवाली कुंडा के निरीक्षक की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया है कि उदय प्रताप सिंह द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ कुंडा के शेखपुर में लगे अलम आदि को हटाने का प्रयास किया जा सकता है। दो दिनों से धरना दिया जा रहा है। यदि उनकी गतिविधियों को प्रतिबंधित नहीं किया गया तो सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने के साथ बलवा और दंगा होने की आशंका है। इसके साथ ही यदि इस पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया गया तो शांति व्यवस्था का संकट खड़ा होगा। इसलिए उदय प्रताप सिंह को पांच से सात अगस्त शाम पांच बजे तक आवासीय परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। वह जनपद में कहीं भी भ्रमण नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed