{"_id":"620d4bbfba64330d425dd7f5","slug":"flying-squad-caught-rs-7-09-143-could-not-show-evidence-pratapgarh-news-ald3271656131","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते ने पकड़ा 7,09,143 रुपये, नहीं दिखा पाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ते ने पकड़ा 7,09,143 रुपये, नहीं दिखा पाए साक्ष्य
विज्ञापन
चुनाव में रुपये का दुरुपयोग रोकने के लिए गठित उड़नदस्ते ने बाइक से सवा छह लाख रुपये लेकर जा रहे सीएमएस कर्मचारी को दबोच लिया। वह रुपये के साक्ष्य नहीं दिखा सका। इस पर रुपये को कोषागार के डबल लॉक में रखवा दिया गया। उधर, कुंडा बाईपास पर जांच में एक व्यक्ति के पास से मिले 78,000 रुपये जब्त किए गए।
जिले की सात विधानसभाओं में गठित 21 टीमों में सदर और कुंडा के उड़नदस्तों को पहली बार सफलता मिली है। सदर विधानसभा के विकास भवन तिराहे पर चेकिंग कर रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह ने बाइक से महिला संग जा रहे हिमांशु दुबे के पास से 6,31,143 रुपये बरामद किए। हिमांशु रुपये के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। उनका कहना था कि वह सीएमएस कार्मिक हैं और रुपये को ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंचाने जा रहे थे।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने रुपये जब्त कर ट्रेजरी के डबललॉक में रखवा दिया। उधर, कुंडा विधानसभा के मवई बाईपास पर उड़नदस्ते की टीम में शामिल विजय सिंह ने श्यामलोचन यादव के पास से 78,000 रुपये बरामद किए। श्याम लोचन रुपये के बारे में साक्ष्य नहीं दे सके। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि साक्ष्य देने के बाद ही रुपये लौटाए जाएंगे।