फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five more people including the contractor were found corona positive

जिले में ठेकेदार समेत पांच और लोग मिले कोरोना पाजीटिव

Sat, 18 Jul 2020 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five more people including the contractor were found corona positive
बाघराय के मलावा छजईपुर में सेम्पल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
जिले में ठेकेदार समेत पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है। शहर के बड़ेे सराफ की दुकान पर काम करने वाली महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा कोरोना पीड़ित ठेकेदार राजगढ़ का रहने वाला है, जबकि एक कोरोना संक्रमित दिल्ली से बाइक से महेशगंज पहुंचा है। तीनों संक्रमितों को एल-1 अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के एक बड़े सराफ की पंजाबी मार्केट में दुकान है। कुछ दिनों पहले उसके परिवार के कई लोग संक्रमित मिले थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने दुकान पर काम करने वाली शहर के अजीत नगर की 40 वर्षीय महिला का भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं राजगढ़ निवासी 42 वर्षीय पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने एएनएम सेंटर राजगढ़ में अपना सैंपल देकर जांच कराई थी। उसके साथ 76 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में ठेकेदार भी संक्रमित निकला।
विज्ञापन

उधर, महेशगंज के रायगढ़ का 30 वर्षीय युवक दिल्ली में रहता था। उसकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इस पर उसने अपनी कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने में देर होने पर वह बाइक लेकर घर के लिए निकल पड़ा। शनिवार को उसके घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसके पास फोन आया कि वह कोरोना संक्रमित है। युवक ने इसकी जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को दी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ को इसके बारे में बताया। सीएमओ ने तीनों लोगों को एल-1 अस्पताल लालगंज में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार हॉटस्पॉट बना राजगढ़
राजगढ़ की गर्भवती महिला के बाद अब ठेकेदार भी कोरोना संक्रमित हो गया है। बीते अप्रैल माह में राजगढ़ की एक गर्भवती महिला प्रसव की तिथि नजदीक आने पर जांच कराने जिला महिला अस्पताल गई थी। यहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। तीन दिन बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को एसआरएन भेजवा दिया। जिला प्रशासन ने राजगढ़ को 14 दिनों के लिए हॉटस्पॉट जोन बना दिया था। दो माह बाद फिर राजगढ़ हॉटस्पाट बन गया है। अजीत नगर पहले से ही सील है। महेशगंज के रायगढ़ व नगर कोतवाली के राजगढ़ को सील करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed