{"_id":"62b0bc71d94e864946580fc5","slug":"five-more-corona-patients-found-14-people-found-infected-within-three-days-pratapgarh-news-ald3355851196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच और मरीज मिले, तीन दिन के भीतर 14 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच और मरीज मिले, तीन दिन के भीतर 14 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
Five more corona patients found, 14 people found infected within three days
जिले में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को चौबीस घंटे के भीतर पांच नए संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। तीन दिन के भीतर जिले में 14 केस सामने आ चुके हैं। उधर, टीकाकरण की रफ्तार सुस्त देख शासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण और बूस्टर डोज की रफ्तार काफी धीमी है। इसके अलावा बाजारों से लेकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड नियमों की भी अनदेखी हो रही है। सरकारी दफ्तरों से कोविड हेल्प डेस्क गाय है। रेलवे स्टेशन को छोड़कर किसी भी सार्वजनिक जगह पर जांच नहीं की जा रही है। यही कारण है कि तीन के अंदर जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सोमवार को पांच नए संक्रमित सामने आए।
इनमें कुंडा के अधिया गांव का अधेड़, मंगरौरा के जलालपुर की युवती, पड़वासी लक्ष्मणपुर का 45 वर्षीय युवक, सांगीपुर का युवक और महमदपुर कुंडा की एक बुजुर्ग महिला शामिल है। इन मरीजों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। हल्की खांसी, जुकाम व गले में खराश के साथ कमजोरी महसूस होने पर इन लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। अब स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करने में जुटा है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉक्टर सीपी शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के पांच नए केस सोमवार को मिले हैं। तीन दिन के भीतर 14 मरीज मिल चुके हैं। यह चौथी लहर के संकेत हैं। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अधिकांश लोग जिले में रहकर ही संक्रमित हुए हैं। सभी को अलर्ट किया गया है। जांच व टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
जांच रिपोर्ट आने में लग रहा दो से तीन दिन का समय
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। एक दिन में दो से ढाई हजार लोगों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है।