{"_id":"5cfff71dbdec220739650df7","slug":"five-lakh-rupees-will-be-able-to-get-free-treatment-in-government-or-private-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये तक करा सकेगे सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये तक करा सकेगे सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज
Wed, 12 Jun 2019 12:17 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना से वंचित 28 हजार 4 सौ 24 परिवारों को अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार पात्र किसी भी प्राइवेट अथवा सरकारी अस्पताल में करा सकते हैं। 2011 में हुई आर्थिक-सामाजिक जनगणना के आधार आयुष्मान भारत योजना के पात्रों का चयन हुआ था। इसमें कई गरीब परिवार छूट गए थे।
इलाज के अभाव में किसी गरीब परिवार की जान न जाए। इसके लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार की व्यवस्था की गई है।
सरकारी या फिर प्राइवेट अस्पताल में कहीं भी मरीज अपना इलाज करवा सकते हैं। वर्ष 2011 में हुई आर्थिक-सामाजिक जनगणना के आधार पर पात्रता की सूची शासन ने तैयार कराई थी। इससे काफी लोग पात्रता के दायरे में होते हुए भी आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
लगातार पात्र लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री की। अब शासन ने वंचित परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत जिले के आयुष्मान भारत योजना से वंचित 28 हजार 4 सौ 24 परिवारों को जोड़ा गया है। पात्रों के घर पर मुख्यमंत्री की ओर से पत्र भेजा जा रहा है।
जिसमें मुखिया के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं। शासन ने इस कार्ड को पात्रों के घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सीएमओ को दी है। सीएमओ आशा बहुओं और एएनएम के माध्यम से पात्रों के घर कार्ड भेजवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 24 हजार परिवारों को जोड़ा गया है। शासन की ओर से पात्रों का कार्ड आया है। आशा बहुओं के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का भी संचालन होगा।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।