{"_id":"60be54778ebc3ec5ac025c13","slug":"five-lakh-extortion-sought-from-businessman-in-pratapgarh-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में व्यापारी से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में व्यापारी से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज
Mon, 07 Jun 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:46 PM IST
सार
- रंगदारी न देने पर व्यापारी के पिता व चाचा की बदमाशों ने कर दी थी हत्या
- फिर रंगदारी मांगने से सहमे कोहंडौर के व्यापारी
विज्ञापन
रंगदारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे के व्यापारी से बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। पूर्व में व्यापारी के पिता व चाचा की रंगदारी ना देने पर हत्या हो चुकी है। रंगदारी मांगने की ख़बर मिलते ही कारोबारी सहम गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
कोहड़ौर बाजार निवासी अनुभव जायसवाल सीमेंट सरिया कारोबारी हैं। उसके पिता श्याम सुंदर जयसवाल व चाचा श्याम मूरत जयसवाल से भी बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर बदमाशों ने 26 जुलाई 2018 की रात दुकान के भीतर घुसकर दोनों भाइयों को गोलियों से भून दिया था। दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।
तीसरे दिन दोनों भाइयों के शव का अंतिम संस्कार हुआ था। हालांकि कुछ दिनों बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए थाना क्षेत्र के ही शातिर बदमाश अब्बू सरोज वह सद्दाम समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार की रात अनुभव जायसवाल के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे पांच की रंगदारी मांगी। रुपये ना देने पर पिता व चाचा की तरह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। इससे पूरा परिवार भयभीत हो उठा। पीड़ित अनुभव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नंबर ट्रेस करने में माथापच्ची शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष कोहंडौर ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।