फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fitness of athletics players will be checked, then they will get training

Pratapgarh News: एथलेटिक्स खिलाड़ियों की जांची जाएगी फिटनेस, फिर मिलेगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fitness of athletics players will be checked, then they will get training
राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज दिसंबर में होगा। इसके पहले एथलेटिक्स खिलाड़ियों की फिटनेस जांची जाएगी। स्वस्थ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। ताकि वह ज्यादा से ज्यादा मेडल जीत सकें और जिले का नाम रोशन कर सकें। वहीं, प्रतियोगिता से जुड़ीं तैयारियां महाविद्यालयों में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है। इसमें जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। हालांकि उसके महाविद्यालय स्तर और अंतर महाविद्यालय स्तरीय पर उन्हें दमखम दिखाकर टीम में जगह बनानी होती है। इसके बाद वह अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के भागीदार होते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय के लिए मेडल जीते थे। इस बार वह एथलेटिक्स में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए उन्हें पहले ही प्रशिक्षित किया जाएगा। उनकी फिटनेस जांची जाएगी। चोट व अन्य कारणों से अस्वस्थ खिलाड़ियों को खेल स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस जांच के बाद खिलाड़ियों को नवंबर माह में प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के क्रीड़ा सचिव भाष्कर शुक्ला ने बताया कि दिसंबर से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। एथलेटिक्स खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के बाद ही प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय में होने वाले एथलेटिक्स खेल
राज्य विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स को भी शामिल किया गया है। एथलेटिक्स में दौड़, ऊंची व लंबी कूद, गोला और भाला फेंक समेत अन्य स्पर्धाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed