{"_id":"659b08c5f20474e78107a7bb","slug":"first-shopping-then-the-miscreants-ran-away-after-looting-rs-25000-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-10407-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पहले की खरीददारी, फिर 25 हजार लूटकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पहले की खरीददारी, फिर 25 हजार लूटकर भागे बदमाश
Mon, 08 Jan 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
मानधाता के भगवतगंज बाजार में दुकान में लूट के बाद पहुंची पुलिस। संवाद
बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े भगवतगंज बाजार में कपड़े की दुकान से फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बाइक सवार बदमाश दुकान पहुंचे, बनियान व अंडरवियर खरीदा। पांच सौ रुपये का नोट दुकानदार को दिया, दुकानदार ने जैसे ही काउंटर की दराज (गल्ला) खोला, बदमाश 25 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
व्यापारी के शोर मचाने पर बाजार के अन्य व्यापारी वहां पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मौके पर सीओ भी पहुंचे, उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखने का निर्देश दिया।
मानधाता के भगवतगंज बाजार में राम नरेश पटेल ने कपड़े की दुकान चलाते हैं। रविवार को दिन में करीब 11.30 बजे डिस्कवर बाइक से दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने दो बनियान व अंडरवियर खरीदे। दुकानदार को पांच सौ रुपये का नोट दिया। शेष रकम लौटाने के लिए जैसे ही दुकानदार ने गल्ला खोला।
विज्ञापन
मौका ताड़ रहे बदमाशों ने रामनरेश के गल्ले से 25 हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता,इससे पहले बदमाश बाइक लेकर मानधाता की ओर भाग निकले।
शोर शराबा सुनकर बाजार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। लूट की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। कुछ देर में सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी भी पहुंच गए।
पीड़ित दुकानदार से पूछताछ के बाद बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।