{"_id":"5c9a6da1bdec221445022186","slug":"first-polling-then-refreshments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मतदान, फिर करेंगे जलपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मतदान, फिर करेंगे जलपान
Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत मतदाता जागरूकता
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भुपियामऊ कुसमी स्थित सरोजिनी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मतदान करने व मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पहले मतदान फिर जलपान, देना देश को सशक्त लोकतंत्र, करना है मतदान जैसे नारे लगाए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भट्ट ने कहा कि आधी आबादी को बूथ तक लाने के लिए हम सभी को घर-घर जाकर लोकतंत्र के महापर्व के मायने समझाने होंगे। उन्हें मतदान के लिए जागरूक करना होगा। ताकि मतदान प्रतिशत में महिलाओं एवं पुरुषों के अनुपात में बहुत अंतर न आए। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा। सभी ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाया। विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने भी अपने परिवार के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
गोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं ने गांव-गांव भ्रमण कर महिलाओं एवं पुरुषों का जागरूक किया। लोगों को मतदान के मायने बताए। इस अवसर पर डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, धीरेंद्र शर्मा, प्रेमलता, मंजू गौड़ पूर्णिमा सिंह, राजीव रतन, अभय मिश्रा, आरके तिवारी अखिलेश पांडे, प्रतिभा, धर्मेंद्र निर्मल आदि मौजूद रहे।