{"_id":"5814e06c4f1c1b900dbc2562","slug":"fire-from-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखांे की दुकान में लगी आग घंटे भर होते रहे धमाके, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखांे की दुकान में लगी आग घंटे भर होते रहे धमाके, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उसकी पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर खड़ी होकर तमाशा देखने के अलावा कुछ न कर सकी। बाद में आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल सहित अन्य साधनों से आग पर काबू पाया।
शासन ने पटाखों की दुकानों में आबादी क्षेत्र से बाहर लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पटाखों के गोदाम भी आबादी क्षेत्र से बाहर होने चाहिए। बावजूद इसके कहीं भी इस मानक का पालन नहीं कराया गया है। आबादी क्षेत्रों से लेेकर बाजारों और गलियों में भी पटाखें की दुकानें और गोदाम बने हुए हैं। दो दिन से पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग आफिस में बैठकर ही सभी को अनुमति जारी करते रहे। यही कारण है कि हर जगह पटाखों की दुकानें लगी हुई हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना में भी एक ऐसी ही दुकान चल रही थी। शनिवार को शॉर्ट सर्किट से यहां पटाखों की दुकान में आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक हुए धमाकों से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन सिपाही मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। किसी तरह आसपास के लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
दीये से स्कूल में लगी आग, अभिलेख जले
प्रतापगढ़। शहर के अष्टभुजानगर के प्रभात एकेडमी में दीपक से लगी आग में स्कूल के अभिलेख जलकर राख हो गए। शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में धनतेरस की शाम स्कूल के कर्मचारियों ने ऑफिस में दिए जलाकर बाहर से बंद कर लिया। रात करीब दस बजे ऑफिस से जब धुंआ उठने लगा, तो सुरक्षा कर्मी की नजर पड़ी। आनन-फानन में आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। फिलहाल सुरक्षा कर्मी की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया कि अगलगी में स्कूल के महत्वपूर्ण अभिलेख, एसआर रजिस्टर, छात्र प्रवेश आवेदन पत्र जलकर राख हो गया।