फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire by short circuit

बैटरी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
fire by short circuit
नगर कोतवाली के सदर तिराहे के समीप बैट्री की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सदर मोड़ के पास एक बैटरी की दुकान में शार्टसिर्कट से आग लग गई। इससे दुकान में रखी लाखों की बैटरी जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के अजीतनगर निवासी मोहम्मद शफीक अंसारी की सदर बाजार मोड़ पर बैटरी की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर कहीं चले गए। रात करीब नौ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। लपटें उठते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस और दुकान मालिक को दी। खबर मिलते ही दुकान मालिक शफीक पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। दो दमकल आग पर काबू नहीं पा सका तो तीसरा मंगवाया गया। तब कहीं जाकर आग बुझाई जा सकी। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed