फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire breaks out in grocery shop, goods worth lakhs burnt

Pratapgarh News: किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Wed, 15 Nov 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in grocery shop, goods worth lakhs burnt

विज्ञापन
स्थानीय बाजार के जेठवारा रोड स्थित किराने की दुकान में बुधवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझने तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


मानधाता-जेठवारा रोड पर सुरेश अग्रहरि का तीन मंजिला मकान है। तीसरे तल पर परिवार रहता है। नीचे किराने की दुकान है। बुधवार की शाम दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया तो परिवार के लोग नीचे आए। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान के साथ ही गृहस्थी का सामान भी जल गया। थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि शॉट सर्किट से आग लगने की बात अभी तक सामने आई है। हालांकि इस पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed