फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR lodged against officers who are careless in toilet construction: MP

शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कराएं एफआईआर : सांसद 

Fri, 01 Mar 2019 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against officers who are careless in toilet construction: MP
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक - फोटो : प्रतापगढ़
 शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में ओडीएफ घोषित हो चुके जिले में शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतों पर सांसद हरिवंश सिंह ने सीडीओ से संबंधित अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

विद्युतीकरण में गड़बड़ी पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए बजाज कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए कहा। बैठक में पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण के अधूरे कार्यों का मुद्दा छाया रहा। 20 सडक़ों के निर्माण में गड़बडी का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जांच कराने की मांग की। सदस्यों के सवाल पर अधिकारियों की घिग्घी बंधी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 12 बजे सांसद हरिवंश सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू हुई। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने सडक़ों की खराब स्थिति पर सवाल खड़े किए। सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि 20 सडक़ों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समीक्षा के दौरान मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय व दिनेश शर्मा ने कहा कि जनपद में सभी शौचालय पूर्ण नहीं थे तो जनपद को ओडीएफ कैसे घोषित किया गया। सांसद हरिवंश सिंह ने सीडीओ को शौचालयों का निर्माण नहीं कराने वाले अफसरों पर एफआईआर कराने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में कार्यदायी संस्था बजाज की लापरवाही सामने आई।


इस पर सांसद ने मेसर्स बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को आरकेईसी की तरह ब्लैक लिस्टेड करने के लिए कहा। कहा कि यदि 31 मार्च तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह लाल साहब, समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed