{"_id":"5af1e73f4f1c1b87028b8c6b","slug":"fir-after-tweet-to-railway-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री को ट्विट करने पर दर्ज हुई छात्रा से छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री को ट्विट करने पर दर्ज हुई छात्रा से छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू स्टेशन पर मारपीट और छेड़खानी की शिकार छात्रा ने स्थानीय पुलिस के कार्रवाई न करने पर रेलमंत्री को पीयूष गोयल को ट्विट कर घटना की जानकारी दी। रेल मंत्रालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा। इस पर लखनऊ जीआरपी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। विवेचना के लिए मुकदमा प्रतापगढ़ जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है।
अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 2 मई को अपनी बहन को ट्रेन पर बैठाने के लिए अंतू स्टेशन गई थी। जहां उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले भी पहुंच गए। वहां भी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर बहन व छात्रा के साथ ही रिश्तेदार को भी पीटा था। अंतू पुलिस व जीआरपी प्रतापगढ़ घटना की तहरीर मिलने के बाद भी टालमटोल कर रही थी। पीड़ित छात्रा ने मामले में रेलमंत्री को ट्वीट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
जिसे रेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया। इस प्रकरण में लखनऊ जीआरपी ने 5 मई को मुकदमा दर्ज कर प्रतापगढ़ जीआरपी को विवेचना के लिए भेजा गया। मामला रेल मंत्रालय तक पहुंचने के बाद जीआरपी ने छात्रा को बुलाकर बयान दर्ज किया। जीआरपी एसओ ने बताया कि विकास पांडेय समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।