{"_id":"654fa8a63b35bb88a3087224","slug":"fighting-over-vehicle-parking-dispute-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-7395-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वाहन खड़ा करने के विवाद में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वाहन खड़ा करने के विवाद में मारपीट
Sat, 11 Nov 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
बंधवा बाजार में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक की सरेराह पिटाई की गई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज अंतर्गत धनछुआ निवासी महेंद्र यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका भतीजा सनी यादव अपने एक दोस्त के साथ सामान खरीदने शुक्रवार की शाम बंधवा बाजार आया था। इस दौरान उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। सड़क के किनारे पटरी पर एक दुकान के सामने उसने बाइक खड़ी कर दी। बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दुकानदार से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ उस पर लाठी- डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शनिवार को शिकायत पर पुलिस ने जवाहरलाल, रंजीत, योगेश, देशराज पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।