{"_id":"64ee0ecff6f477ab73035eb5","slug":"fight-in-shiv-temple-seven-people-sued-for-rioting-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-3576-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शिव मंदिर में मारपीट, सात लोगों पर बलवा का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शिव मंदिर में मारपीट, सात लोगों पर बलवा का मुकदमा
Tue, 29 Aug 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद की वजह से भिड़े दो गुट, हवन-पूजन के दौरान हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। मेला मैदान स्थित शिव मंदिर में सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मंदिर के बगल की खाली पड़ी जमीन के स्वामित्व की रार में दो गुटों में भिड़ंत हुई थी। वहां हवन-पूजन के दौरान मारपीट करने वालों ने हंगामा किया था।
कस्बा निवासी अनिल खंडेलवाल ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को मेला मैदान स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक के पश्चात हवन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां कस्बे के ही अशोक गुप्ता विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, किशन जायसवाल ,गोलू जायसवाल, राहुल गुप्ता, निवासी कस्बा एवं सभाजीत शर्मा निवासी सहसपुर पहुंचे और हवन कुंड में पानी डाल दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र रोमिल खंडेलवाल व सुमित की पिटाई की। पिटाई की वजह से सुमित को गंभीर चोटें आईं।
इस दौरान वहां प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे राघव खंडेलवाल, ओम, संस्कार, गोकुल, लक्ष्य व प्रभांशु को भी पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
- छात्र पर फायरिंग मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा
पर्वतपुर सुलेमान गांव निवासी राजेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र शिवांश सिंह प्रयागराज में पढ़ाई करता है। छुट्टी के बाद वह घर आ रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी गांव बींद के सचिन यादव, राहुल यादव, पिंटू यादव ,धीरज यादव, वेनिस यादव ,अरविंद यादव एवं सचिन यादव ने उसे रास्ते में पीटा और उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा मारपीट समय विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।