{"_id":"68602f6e1511e99e8a026387","slug":"fight-at-home-life-became-a-danger-husband-died-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-142537-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो में दंपती के बीच हुआ झगड़ा, पति ने जहर खाकर की आत्महत्या; परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो में दंपती के बीच हुआ झगड़ा, पति ने जहर खाकर की आत्महत्या; परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
Sat, 28 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:37 PM IST
सार
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ऑटो में दंपती के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने गुस्से में ऑटो से उतरकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे मौत हो गई। दोनों के बीच तीन साल पहले शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी, जो परिवार न्यायालय तक पहुंची थी। युवक की बहन ने भाभी पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर का क्लेश जिंदगी पर भारी पड़ गया। शनिवार को परिवार न्यायालय में पेशी से लौट रहे दंपती लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ऑटो में झगड़ने लगे। पति रास्ते में ही उतर गया। थोड़ी देर में बेहोशी की हालत में उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। जान जहरीला पदार्थ खाने से गई है। बहन ने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है।
लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर कोठार के रहने वाले रवि यादव (28) की शादी तीन वर्ष पहले कोतवाली देहात के रामनगर भोजपुर निवासी कल्लू की बेटी राजकुमारी के साथ हुई थी। शादी के चार माह बाद ही उनके बीच अनबन हो गई। बताते हैं कि पारिवारिक सदस्यों को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता था। बेटे अयान के जन्म के बाद भी रिश्ते में आई दरार नहीं भर सकी। राजकुमारी मायके में जाकर रहने लगी।
परिजनों के मुताबिक, रवि ने परिवार न्यायालय में पत्नी को वापस बुलाने के लिए वाद दायर किया था। सप्ताह भर पहले न्यायालय के आदेश पर राजकुमारी को वह घर लाया था। शनिवार को कोर्ट में दोनों को फिर बुलाया गया था। घर से दोनों एक साथ न्यायालय पहुंचे। वहां से दोनों लौट रहे थे कि मादूपुर के पास झगड़ बैठे। रवि गुस्से में ऑटो से उतर गया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ने की बात करने लगे। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक रवि की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
मृतक ने पहले चाय की दुकान खोल रखी थी। अब शराब की दुकान के पास चने की दुकान लगाता था। उसकी बहन सुनीता का आरोप है कि भाभी ने ही उसके भाई को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घर पहुंचने के बाद पत्नी चली गई मायके मृतक रवि की बहन संगीता ने बताया कि भाभी अपने पिता के साथ घर पहुंची। जब उनसे भैया के बारे में पूछा तो वह लड़ाई करने लगीं। कुछ ही देर में अपना सामान समेटकर पिता के साथ मायके चली गईं। उनके जाने के कुछ देर बाद अस्पताल से फोन आने पर रवि के जहरीला पदार्थ खाने की बात का पता चला।
पांच बहनें अब किसके हाथ में बांधेगी राखी
रवि पांच बहनों का इकलौता भाई था। बहन अनीता, सुनीता, बबिता, रेणु व संगीता का वह दुलारा था। पिता बलराम यादव ने उसे बहुत प्यार से पाला था। मां की मौत हो चुकी है। बहनें रोते हुए कहती रहीं कि अब किसे वह राखी बांधेंगी।