फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Father who held daughter hostage descends from rooftop after 16 hours

Pratapgarh News: 16 घंटे बाद छत से उतरा बेटी को बंधक बनाने वाला पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Father who held daughter hostage descends from rooftop after 16 hours
लाखीपुर कप्सा गांव में बेटी को बंधक बनाकर छत पर मौजूद पिता को उतारने में पुलिस को 16 घंटे बाद कामयाबी मिली। पिता द्वारा की जा रही पत्थरबाजी के कारण कोतवाली के एक दरोगा रमिल कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ पट्टी आनंद राय के समझाने पर मंगलवार की भोर सुबह साढ़े तीन बजे पिता बेटी के साथ नीचे उतरा तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इलाके के लाखीपुर कप्सा गांव निवासी श्याम प्रसाद गौतम अपने घर में ही किराना की दुकान चलाता है। इस बीच पत्नी सावित्री देवी से विवाद हुआ तो वह अपने मायके चली गई। दो दिन से श्याम प्रसाद अपनी 20 वर्षीय बेटी निशा देवी के साथ छत पर चला गया। जब धूप होती तो वह उसे इस धूप में ही लिटा दे रहा था। उसकी बेटी बुखार से पीड़ित थी, लेकिन उसका इलाज नहीं करा रहा था। इसकी जानकारी मां सावित्री को हुई तो वह भी मायके से आई और सूचना पुलिस को दे दी। सोमवार 11 बजे फायर ब्रिगेड के एसआई आदर्श कुमार, पट्टी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। श्याम प्रसाद से बात करने का प्रयास किया गया तो वह गाली देते हुए पत्थर फेंकने लगा। जब रात होने लगी तो फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू करने का प्रयास किया। 6 दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे लेकिन आरोपी ऊपर से लगातार पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, किसी तरह छह दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू टीम दूसरे तल पर पहुंच गई, लेकिन हालात ऐसे हो गए कि दूसरे तल पर पहुंची रेस्क्यू टीम के लोग ना तो ऊपर जा पा रहे थे और ना ही नीचे उतर पा रहे थे। क्योंकि श्याम प्रसाद अपनी बेटी के साथ छत के तीसरे तल पर मौजूद था और लगातार सीढ़ी से ऊपर चढ़ रहे और नीचे उतर रहे लोगों पर पत्थर से हमला कर रहा था। रेस्क्यू टीम के साथ गांव के कई युवा भी द्वितीय तल तक पहुंच गए थे। वह भी वहां फंसे हुए थे। लगातार अपने घर परिवार और साथियों को फोन कर बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे। रात 2:30 बजे तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीण पत्थर से बचने के लिए खुद को चारपाई के पीछे छिपते नजर आए। श्याम प्रसाद गौतम लगातार ग्रामीण और पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंक रहा था। ग्रामीणों की माने कोतवाली के एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी पत्थर से घायल हो गए। सुबह साढ़े तीन बजे सीओ आनंद कुमार राय ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस श्याम प्रसाद गौतम और बेटी निशि को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। वहां से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed