फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Farmers' loan will be waived if Congress government is formed: Pramod

कांग्रेस की सरकार बनने पर माफ होगा किसानों का कर्ज : प्रमोद

Thu, 28 Oct 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers' loan will be waived if Congress government is formed: Pramod
लालगंज चौराहे पर पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते पूर्व राज् - फोटो : PRATAPGARH
केंद्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच एंड कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। प्रतिज्ञा यात्रा को जिस तरह से प्रियंका गांधी की विश्वसनीयता के आधार पर जनसमर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि कांग्रेस प्रदेश में इस बार सरकार का नेतृत्व करने की स्थिति में होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंदिरा चौक पर प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत को लेकर हुई रैली को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ, महंगाई और अहंकार से त्रस्त है। जनता इंसाफ की आवाज उठाने पर प्रियंका गांधी को जेल भेजने का भी हिसाब लेगी। चौक में उमड़े जनसमूह को देख गदगद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुर खास से उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस की वापसी का यह शंखनाद प्रदेश की राजनीति का नया इतिहास लिखेगा। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की विकास से जुडीं उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुरखास की पहचान विकास और अमन से है।
विज्ञापन

रैली को कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, एआईसीसी के सचिव बाजीराव, देवव्रत मिश्र, डॉ. राजेश मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुकुंद तिवारी, पं. श्यामकिशोर शुक्ल, रामेंद्र शुक्ल, उज्ज्वल शुक्ल, डॉ. नीरज त्रिपाठी, इरफान अली, कपिल द्विवेदी, संतोष द्विवेदी ने प्रमोद तिवारी को गदा भेंटकर सम्मानित किया।

लालगंज चौराहे पर पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान जुटी भीड़। संवाद

लालगंज चौराहे पर पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान जुटी भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed