{"_id":"5bfc4e6abdec224162108550","slug":"farmer-shot-dead-in-protest-against-flirting-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः छेड़खानी के विरोध में किसान की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः छेड़खानी के विरोध में किसान की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली इलाके में छेड़खानी के विरोध में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद ननिहाल में रहने वाला आरोपी युवक भाग निकला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरोपी युवक मूल रूप से फर्रुखाबाद का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के ढेरहना निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा (56) का ननिहाल में रहने वाले सूरज सिंह से विवाद चल रहा था। सोमवार को शिवकुमार घर से करीब पांच सौ मीटर दूर अपने पंपिंगसेट पर बैठे थे। शाम करीब सवा सात बजे फायर की आवाज सुनकर घर के लोग उस और भागे। देखा तो शिवकुमार की आंख के पास गोली लगी थी और वह खून से लथपथ पड़े तड़प रहे थे। आनन-फानन में उन्हें लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी देवरंजन वर्मा ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश में दबिश देने के लिए पुलिस टीम गठित की। बाद में जांच के लिए वह घटनास्थल पर भी पहुंचे। मृतक के बेटे हनुमत का आरोप है कि ननिहाल में रहने वाला सूरज सिंह उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। जिसका उसके पिता व परिवार के लोग विरोध करते थे। पूर्व में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। इसी रंजिश में सूरज ने उसके पिता की हत्या कर दी। सूरज फर्रुखाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन