फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fake diesel and kerosene recovered

नकली डीजल व केरोसिन बरामद

Wed, 03 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fake diesel and kerosene recovered
बाघराय के कोर्रही गांव में नकली डीजल बनाने को इस्तेमाल होने वाला केमिकल। - फोटो : PRATAPGARH
51 ड्रम नकली डीजल और केरोसिन बरामद
विज्ञापन

कोर्रही में बाघराय पुलिस ने मारा छापा, केमिकल बरामद
भाग निकला मुख्य आरोपी, तीन हिरासत में, ट्रैक्टर-बोलेरो पुलिस ने लिया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। वर्षों से नकली डीजल बनाने के धंधे का बाघराय पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए 51 ड्रम डीजल व केरोसिन बरामद किया है। पुलिस ने मौके से डीजल बनाने में प्रयुक्त केमिकल, ट्रैक्टर व पिकअप बरामद की है। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि मुख्य आरोपी भाग निकला।
बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही निवासी छेदी यादव पुत्र हरिश्चंद्र ने अपने मकान में अवैध रूप से केरोसिन आयल डंप कर रखा था। वह केमिकल का प्रयोग कर केरोसिन आयल से डीजल बनाता था। करीब दस साल से अधिक समय से उसका काला कारोबार चल रहा था। सूचना पर बाघराय थानाध्यक्ष ने मंगलवार भोर में उसके घर पर दबिश दी। उस समय पिकअप और ट्रैक्टर पर लोड होकर नकली डीजल बाजार में बिकने के लिए जा रहा था। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि मुख्य आरोपी छेदी यादव भाग निकला। तीन कमरों का ताला तोड़ने पर पुलिस को भारी मात्रा में केरोसिन से भरे ड्रम मिले। पुलिस ने मौके से करीब 50 खाली ड्रम, जरीकेन, लीटर माप व डीजल बनाने का केमिकल बरामद किया। पुलिस ने नकली डीजल बरामद करने के साथ ही मामले की जानकारी अधिकारियों व आपूर्ति निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंची आपूर्ति निरीक्षकों की टीम ने 51 ड्रम नकली डीजल व केरोसिन बरामद कर लिया। 50 से अधिक खाली ड्रमों को भी कब्जे में लिया गया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक कुंडा राज यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। केरोसिन आयल में केमिकल मिलाकर नकली डीजल तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। पकड़े गए अनूप यादव पुत्र पुत्र हरिश्चंद्र निवासी कोर्रही व सुलतानपुर के गुढ़ा निवासी मुनव्वर पुत्र साबिर व अख्तर पुत्र खालिद को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

इनसेट----
कई जनपदों से लाता था केरोसिन
बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही में अवैध डीजल बनाने का खेल छेदीलाल एक दशक से अधिक समय से कर रहा था। इसके लिए वह प्रयागराज, कौशांबी, अमेठी, रायबरेली से केरोसिन लाया करता था। केमिकल के माध्यम से डीजल बनाकर ग्रामीण अंचल के बाजारों के साथ ही दूसरे जनपदों में बेचा जाता रहा। नकली डीजल बनाने का भंडाफोड़ होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नकली डीजल बेचने वाले भी अपने घर से साक्ष्य मिटाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
तीन साल पहले ट्रकों से डीजल चुराने में पुलिस ने भेजा था जेल
तीन साल पहले नगर कोतवाली के सरायसागर, भुपियामऊ समेत इलाके में खड़े ट्रकों से डीजल चुराने में छेेदीलाल का नाम पुलिस ने प्रकाश में लाया था। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने छेदीलाल को आरोपी बनाया था। बाद में यह धंधा छेेदीलाल ने बंद कर दिया।

बाघराय के कोर्रही गांव में नकली डीजल बनाने के गोदाम में जांच करते अधिकारी।

बाघराय के कोर्रही गांव में नकली डीजल बनाने के गोदाम में जांच करते अधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed