फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Factory making fake urea busted, 2100 liters of chemical recovered

Pratapgarh : नकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़, 2100 लीटर केमिकल बरामद

Sat, 21 Sep 2024 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

कंधई पुलिस ने शनिवार को मंगरौरा बाजार के करीब इटवा तिगुड़ी पुरवे में डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड फैक्ट्री में छापा मारा। जहां नामचीन कंपनी का नाम लिखी बाल्टी में लिक्विड यूरिया की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से जलीलुद्दीन, सुल्तानपुर के बाबूगंज निवासी तनजीर महमूद व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Factory making fake urea busted, 2100 liters of chemical recovered
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में नकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध तरीके से संचालित डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड फैक्ट्री से 2100 लीटर केमिकल समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन

कंधई पुलिस ने शनिवार को मंगरौरा बाजार के करीब इटवा तिगुड़ी पुरवे में डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड फैक्ट्री में छापा मारा। जहां नामचीन कंपनी का नाम लिखी बाल्टी में लिक्विड यूरिया की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से जलीलुद्दीन, सुल्तानपुर के बाबूगंज निवासी तनजीर महमूद व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। घर से 2100 लीटर लिक्विड के साथ ही दो हजार लीटर की दो, एक हजार लीटर की आठ टंकी, मिक्सर यंत्र, टाटा मोटर्स व गल्फ कंपनी की फर्जी सील लगी 30 भरी और 20 खाली बाल्टियां बरामद की।

विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए आरोपी जलीलुद्दीन ने बताया कि वह अपने सगे भाई कलीमुद्दीन व सलीमुद्दीन और पकड़े गए साथियों के साथ मिलकर चलाते हैं। नकली फ्लूइड तैयार करके बाल्टी पर फर्जी सील यूरिया पंप पर बेंचने का काम करते हैं। कंधई थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। करीब एक वर्ष से यह कारोबार चोरी से संचालित किया जा रहा था। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed